फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की अपील- माफी और सहयोग का रास्ता चुनें, देश में लोकतंत्र मजबूत बनाने की जरूरत

Tue, 10 Oct 2023 10:28 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने चुनावी देश पाकिस्तान में 'लोकतंत्र को मजबूत करने' के प्रयासों का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कड़वाहट खत्म करने के साथ-साथ सहयोग और क्षमा का रास्ता अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान जनवरी में आम चुनाव की तैयारियां कर रहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को "कड़वाहट खत्म करने" और "सहयोग और क्षमा" का रास्ता बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और उनके नेतृत्व को समान अवसर मिलना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में "लोकतंत्र को मजबूत" करने के लिए चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना अहम है।
विज्ञापन


इमरान खान के भविष्य पर अटकलें
अल्वी ने कहा, "अगर लोग अपनी पसंद का नेता नहीं चुन पाएंगे तो लोकतंत्र अर्थहीन हो जाएगा।" पाकिस्तानी राष्ट्रपति की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 71 वर्षीय प्रमुख इमरान खान जेल में बंद हैं। अनिश्चित राजनीतिक भविष्य का सामना कर रहे इमरान खान आगामी चुनाव में लड़ सकेंगे या नहीं, इस पर तस्वीर साफ नहीं है। कानूनी लड़ाई के कारण आगामी चुनावों में इमरान भाग नहीं ले सकेंगे, ऐसी आशंका है। 

स्वतंत्र चुनाव पर राष्ट्रपति का बयान
गौरतलब है कि पिछले महीने, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने घोषणा की थी कि देश के आम चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में होंगे। हालांकि, आयोग ने चुनाव की कोई तारीख नहीं बताई है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सीनेटर मुहम्मद अली खान दुर्रानी के साथ बैठक में अल्वी ने कहा कि आगामी आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी होने चाहिए।
विज्ञापन


आम चुनाव के बाद होंगे राष्ट्रपति पद के चुनाव
74 वर्षीय अल्वी ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने का समान अवसर दिया जाना चाहिए। बता दें कि अल्वी का पांच साल का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया, लेकिन वह अगले राष्ट्रपति चुनाव तक राज्य के प्रमुख के रूप में पद संभालना जारी रखेंगे। पाकिस्तान का राष्ट्रपति चुनाव आम चुनावों के बाद होगा।

राजनीतिक भागीदारी लोकतंत्र की भावना
राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि बढ़ती महंगाई जैसी चुनौतियों से लड़ने के लिए देश में राजनीतिक और संस्थागत एकता की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, कड़वाहट समाप्त होनी चाहिए। सहयोग और क्षमा के लिए रास्ता बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनाव पाकिस्तान को नए सिरे से बनाने में मदद कर सकता है। उन्होंने इस चुनाव को एक अच्छा अवसर करार दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी लोकतंत्र की भावना है।

जेल में बंद हैं पीटीआई चीफ सह पूर्व पीएम
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल वर्तमान में रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के कारण सरकार गिर गई थी। बाद में इस्लामाबाद की अदालत से तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई। इमरान खान इसी साल 5 अगस्त को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिए गए।

इमरान खान पर गंभीर आरोप
हालांकि, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान खान की सजा को निलंबित कर दिया, लेकिन पिछले साल मार्च में वॉशिंगटन में पाकिस्तान दूतावास की तरफ से भेजे गए एक गुप्त राजनयिक केबल का खुलासा मामले (cipher case) में अगस्त में इमरान खान को दोबारा गिरफ्तार किया गया। खान पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें