फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक मंत्री ने ट्वीट की राफेल पर लगी नींबू और मिर्च की तस्वीर, यूजर्स ने जमकर लताड़ा

Thu, 10 Oct 2019 10:30 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फवाद चौधरी(फाइल फोटो)
विज्ञापन
ट्विटर पर विवादित बयानों के लिए मशहूर पाकिस्तान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने इस बार राफेल लड़ाकू विमान की विवादास्पद तस्वीर ट्वीट की है। दरअसल, उन्होंने नींबू और मिर्च के साथ राफेल फाइटर जेट की तस्वीर ट्विटर पर साझा कर दी। तस्वीर वायरल होते ही यूजर्स ने पाक मंत्री को लताड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पहले यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'क्या यह तुम्हारी तकनीक है।'
     

वहीं एक और यूजर ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'जब तकनीक और पाकिस्तान साथ में मिलती है।'
 

 एक अन्य यूजर ने लिखा 'ये तो अगली सर्जिकल स्ट्राइक पर वक्त बताएगा कि नींबू और मिर्च कितनी कारगर साबित होती है।'
 

 ट्वीट करके एक और यूजर ने कहा कि 'चीनी इंजीनियरिंग जब पाकिस्तान की तकनीक से मिलती है।'
 

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मंत्री ने ट्विटर पर अपना मजाक खुद उड़वाया हो। इससे पहले भी उन्होंने कई ऐसे विवादास्पद बयान दिए हैं जिससे लोगों ने उनको  लताड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें