इस्लामाबाद स्थित जवाबदेही अदालत संख्या एक के न्यायाधीश मुहम्मद बशीर ने आरोपियों को पेश करने को लेकर लिखित आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि इमरान खान पहले से ही रावलपिंडी की अदियाला जेल में हैं और उन्होंने जेल अधीक्षक को बुधवार को अगली सुनवाई में उन्हें पेश करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बुशरा बीबी को अदालतों से अंतरिम जमानत मिल गई है और निर्देश दिया कि उन्हें अगली सुनवाई में पेश होने के लिए सूचित किया जाए।
संपत्ति कारोबारी मलिक रियाज हुसैन और उनके बेटे अली रियाज, पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी के करीबी मित्र फरहत शहजादी, प्रधानमंत्री के पूर्व विशेष सहायक मिर्जा शहजाद अकबर और जुल्फी बुखारी तथा वकील जियाउल मुस्तफा नसीम सहित छह अन्य आरोपी फरार हैं और अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि कानून मंत्रालय द्वारा 14 नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार अगली सुनवाई अदियाला जेल में होगी।
आरोपों के मुताबिक, इमरान खान और बुशरा बीबी ने पचास अरब रुपये को वैध बनाने के लिए मलिक रियाज हुसैन की बहरिया टाउन लिमिटेड से अरबों रुपये और दर्जनों एकड़ जमीन हासिल की, जिसे ब्रिटेन ने देश को वापस कर दिया।