यह पेंटिंग इस सप्ताह सोथबी की विशेष बिक्री का हिस्सा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेन के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो की बेहतरीन कृतियों में से एक को करीब 14 करोड़ डॉलर (139.3 मिलियन डॉलर) में बिकी है। सबसे खास बात यह है कि पिकासो की इस खास पेंटिंग को अभी तक दूसरी सबसे बड़ी कीमत मिली है। बता दें, यह पेंटिंग बुधवार रात न्यूयॉर्क में सोथबी द्वारा नीलामी में बेची गई है।
करीब 14 करोड़ डॉलर में बेची गई
नीलाम हुई पेंटिंग की बात करें तो इसका नाम 'वुमन विद ए वॉच' है। ये करीब 14 करोड़ डॉलर में बेची गई है। इस पेंटिंग में बनी महिला स्पेनिश कलाकार के साथियों और संगीतकारों में से एक, फ्रांसीसी चित्रकार मैरी-थेरेसी वाल्टर हैं। सोथबी के अनुसार, ब्लॉक पर जाने से पहले इसकी कीमत 120 मिलियन डॉलर से अधिक थी।
1932 की पेंटिंग नीलाम
न्यूयॉर्क की दिवंगत एमिली फिशर लैंडौ के संग्रह से पाब्लो पिकासो की 1932 की एक पेंटिंग, जिसका शीर्षक 'वुमन विद ए वॉच' था, बुधवार रात को सोथबी में 139.3 मिलियन डॉलर में बेची गई। यह पेंटिंग एक खास निलामी का हिस्सा रही।
एक और पेंटिंग की निलामी
आधुनिक कला के प्रमुख जूलियन डावेस ने पिकासो की पेंटिंग को हर पैमाने पर उत्कृष्ट कहा। उन्होंने कहा कि सन् 1932 में बनाई गई पेंटिंग आनंदमय, भावुक त्याग से भरी हुई है। बता दें, वाल्टर को पिकासो का गोल्डन म्यूज माना जाता था। गुरुवार को क्रिस्टीज में उनकी एक और कृति की नीलामी चल रही थी, जिसका नाम फेमे एंडोर्मी या स्लीपिंग वुमन था। बताया जा रहा है कि यह पेंटिंग 25 से 35 मिलियन डॉलर में बिकी है।
1973 में हुआ था निधन
वाल्टर की मुलाकात पिकासो से सन् 1927 में पेरिस में हुई थी। जब वॉल्टर 17 साल के थे, उस समय पिकासो ने रूसी-यूक्रेनी बैले डांसर ओल्गा खोखलोवा से शादी की थी। 1973 में 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के पचास साल बाद भी पिकासो आधुनिक दुनिया के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक बने हुए हैं। हालांकि, यौन उत्पीड़न और #MeToo आंदोलन के कारण उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो गई है। पश्चिमी मीडिया की कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पिकासो एक ही समय पर कई महिलाओं के साथ रिश्ते में थे। वे या तो उनका बेहद सम्मान करते थे या उन पर अत्याचार करते थे। उन्हें अपने बराबर नहीं समझते थे।