फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय छात्रा से साइबर बुलिंग: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने शुरू की जांच, धमकाने वाले पोस्ट व टिप्पणियों पर मिली थी शिकायत

Wed, 24 Mar 2021 01:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन

सार

  • ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने भारतीय छात्रा रश्मि सामंत की साइबर बुलिंग मामले की जांच शुरू की।
  • विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष रश्मि ने लगाए थे आरोप।
  • सोशल मीडिया पोस्ट से उपजे विवाद के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
रश्मि सामंत से साइबर बुलिंग मामले की जांच - फोटो : Twitter/@digvijaysinghd9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बताया कि वह भारतीय छात्रा रश्मि सामंत की साइबर बुलिंग मामले की जांच करवा रहा है। विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनी रश्मि ने यह आरोप लगाए थे। उन्हाेंने पूर्व में की गई सोशल मीडिया पोस्ट से उपजे विवाद के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


जांच में डॉ. अभिजीत सरकार नामक व्यक्ति के इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट की गई रश्मि के परिवार की तस्वीर को भी शामिल किया गया है। डॉ. सरकार यहां शोधार्थी हैं। इस तस्वीर में रश्मि के हिंदू धर्म और कर्नाटक को इस्लाम-विरोधी ताकतों का गढ़ बताते हुए टिप्पणियां की गई थीं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार की कई टिप्पणियों वाली पोस्ट को जांच के दायरे में लिया गया है। 

हिंदू संगठनों ने भी दर्ज करवाई पुलिस रिपोर्ट
ऑक्सफोर्ड हिंदू सोसाइटी, विश्वविद्यालय हिंदू सोसाइटी, दक्षिण एशियाई सोसाइटी आदि सहित कई ब्रिटिश हिंदू संगठनों ने विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के स्टाफ सहित कुछ अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में उन्हाेंने बताया था कि भारतीयों की गलत छवि बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसा करने वालों को माफी मांगनी चाहिए। इसे नफरत फैलाने के अपराध की श्रेणी में रखा गया है। थेम्स वैली पुलिस ने शिकायत की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें