फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'एक भारतीय प्रवासी मां की बेटी...', कमला हैरिस के समर्थन में आए 60 से अधिक राज्यों के नेता

Thu, 01 Aug 2024 10:53 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

नेताओं ने कहा कि पांच नवंबर को हुए चुनाव में हैरिस की जीत सभी एशियाई अमेरिकियों, अश्वेत समुदायों और महिलाओं को एक मजबूत संकेत देगी। 
विज्ञापन
कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं। दोनों प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि अमेरिका के 60 से अधिक दक्षिण एशियाई अमेरिकी राज्य और स्थानीय निर्वाचित नेताओं ने राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का समर्थन किया है। 

विज्ञापन


महिलाओं को एक मजबूत संकेत मिलेगा
नेताओं का कहना है कि एक भारतीय आप्रवासी मां की बेटी के रूप में हैरिस एक निष्पक्ष और अधिक समावेशी आव्रजन प्रणाली बनाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पांच नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति की जीत से सभी एशियाई अमेरिकियों, अश्वेत समुदायों और महिलाओं को एक मजबूत संकेत जाएगा।

हम गर्व से समर्थन करते हैं
इन नेताओं ने 'इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड' के साथ मिलकर हैरिस का समर्थन किया, जो 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैं। बता दें, यह फंड संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनीतिक और नागरिक जीवन में भारतीय और दक्षिण एशियाई अमेरिकियों की आवाज को बढ़ावा देने और ऊंचा करने के लिए समर्पित है। इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड द्वारा जारी एक बयान में नेताओं ने कहा, 'दक्षिण एशियाई निर्वाचित नेताओं के रूप में, हम अमेरिका की पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला राष्ट्रपति बनने की कमला हैरिस की ऐतिहासिक दावेदारी का गर्व से समर्थन करते हैं।'
विज्ञापन


एक भारतीय प्रवासी मां की बेटी...
कमला हैरिस की चेन्नई में जन्मी मां श्यामला गोपालन का जिक्र करते हुए नेताओं ने कहा कि एक भारतीय प्रवासी मां की बेटी के रूप में वह एक निष्पक्ष और अधिक समावेशी आव्रजन प्रणाली भी बनाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि एक असाधारण गठबंधन निर्माता के रूप में हैरिस में हमारे देश को ऐसे समय में एकजुट करने की क्षमता है, जब सब कुछ ज्यादा दांव पर लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को हुए चुनाव में हैरिस की जीत सभी एशियाई अमेरिकियों, अश्वेत समुदायों और महिलाओं को एक मजबूत संकेत देगी। कमला हैरिस बतौर राष्ट्रपति इस बात पर जोर देंगी कि अमेरिकी सपना सिर्फ एक आकांक्षा नहीं है, बल्कि इसे हासिल भी किया जा सकता है।'

इन लोगों ने दिया समर्थन
हैरिस को अपना समर्थन देने वाले नेताओं में मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा कटरागड्डा मिलर, डिप्टी मेजोरिटी लीडर, वाशिंगटन स्टेट सीनेट सीनेटर मनका ढींगरा, नॉर्थ कैरोलिना सीनेट डेमोक्रेटिक व्हिप जेजे चौधरी, न्यू जर्सी सीनेट मेजोरिटी कॉन्फ्रेंस लीडर विन गोपाल और वर्जीनिया स्टेट सीनेटर गजाला हाशमी शामिल हैं।

इनके अलावा जिन नेताओं ने समर्थन दिया है वो- उत्तरी कैरोलिना राज्य सीनेटर मुजतबा ए मोहम्मद, जॉर्जिया राज्य सीनेटर शेख रहमान, वर्मोंट राज्य सीनेटर केशा राम हिंसडेल, पेंसिल्वेनिया राज्य सीनेटर निकिल सावल, मिशिगन राज्य सीनेटर सैम सिंह, वर्जीनिया राज्य सीनेटर सुहास सुब्रमण्यम, न्यूयॉर्क राज्य सीनेटर केविन थॉमस, टेक्सास राज्य प्रतिनिधि सलमान भोजानी, मोंटगोमरी काउंटी के आयुक्त नील मखीजा, सिनसिनाटी के मेयर आफताब पुरवाल और बर्कले शहर की परिषद सदस्य राशि केसरवानी हैं।

कमला हैरिस के गिनाए काम
'इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड' के बयान पर मुहर लगाने वाले नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ हैरिस ने ऐसी नीतियों को लागू किया है, जिसने न केवल दक्षिण एशियाई अमेरिकियों, बल्कि सभी अमेरिकियों का उत्थान किया है। इसमें जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने, मतदान के अधिकारों का जमकर बचाव करने, हमारे बच्चों को बंदूक हिंसा से बचाने, छात्र ऋण को कम करने और पर्चे की दवा की लागत को कम करने में सबसे मजबूत कानून शामिल है।

कमला हैरिस ने अपनी भारतीय पहचान को दरकिनार कर दिया: विवेक रामास्वामी 
भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ने कहा कि अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय- अमेरिकियों में गुस्सा है क्योंकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने उनकी भारतीय पहचान को दरकिनार कर दिया है। रामास्वामी ने याद दिलाया कि कमला हैरिस ने कैलिफोर्निया में चुनाव लड़ते समय अपनी भारतीय अमेरिकी पहचान को अपनाया था। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय मंच पर राजनीतिक रूप से सुविधाजनक होता है तो वह एक अलग पहचान अपना लेती हैं।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें