फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ब्राजील में बेरहमी, अश्वेत महिला की गर्दन पर खड़ा हो गया पुलिसकर्मी 

Wed, 15 Jul 2020 04:12 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
विज्ञापन
Cop stood on woman neck - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि अब ब्राजील में अश्वेत नागरिकों के साथ इसी तरह की बेरहमी का मामला सामने आया है। ब्राजील के साओ पाउलो शहर में एक पुलिसकर्मी 51 वर्षीय अश्वेत महिला की गर्दन पर खड़ा हो गया। इस वजह से उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई और 16 टांके भी आए। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया और ब्राजील के सभी टीवी चैनलों पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में दो पुलिसकर्मी दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 30 मई का है। महिला विधवा है और उसके पांच बच्चे हैं। परिवार पालने के लिए वह एक छोटा सा बार चलाती है। 

हंगामे की शिकायत पर आई थी पुलिस 
अस्पताल में भर्ती महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि पुलिस उसके दोस्त द्वारा शोर किए जाने की शिकायत के बाद यहां पहुंची थी। पुलिस ने उसे हथकड़ी लगाई और उसके साथ मारपीट करने लगी। वह बस उसे बचाने गई थी। 
विज्ञापन




महिला ने बताया कि वह पुलिस से मिन्नते कर रही थी कि वह उसके दोस्त को मारे नहीं। मगर दूसरे पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद उसने अपना पांव गर्दन पर रख दिया। महिला के मुताबिक वह सांस भी नहीं ले पा रही थी। वह बचने के लिए जितना ज्यादा संघर्ष कर रही थी, पुलिसकर्मी उतनी ही तेज गर्दन दबा रहा था। 

विज्ञापन

दोनों पुलिसकर्मी बर्खास्त

इस घटना की तस्वीरों के वायरल होने के बाद से ही पूरे ब्राजील में रोष साफ देखा जा रहा है। शहर के गवर्नर जाओ डोरिया ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त कर दिया है। 

अमेरिका में हुए थे विरोध प्रदर्शन 
मई महीने में अमेरिका में इसी तरह की घटना के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। जॉर्ज फ्लॉयड नाम के निहत्थे व्यक्ति की मौत के बाद यह अश्वेतों के साथ भेदभाव का मुद्दा पूरी दुनिया में छा गया था। जॉर्ज फ्लॉयड को एक पुलिसकर्मी ने हथकड़ी बांधकर जमीन पर गिरा रखा था और उसकी गर्दन पर पांव रखा हुआ था। इस वजह से उसकी मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें