फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका: विपक्षी नेता का दावा, अगले सप्ताह संसद में साबित करेंगे बहुमत, दवाओं के दाम 40 से 60 फीसदी तक बढ़े

Sat, 30 Apr 2022 10:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

एसजेबी सांसद और मुख्य विपक्षी सचेतक लक्ष्मण किरीला ने कहा, हर कोई देखेगा कि अगले सप्ताह हमारे पास बहुमत होगा। उन्होंने राष्ट्रपति से कहा कि उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और उसके बाद सांविधानिक सुधार होने चाहिए।
 
विज्ञापन
श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के विपक्षी दल एसजेबी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी राजपक्षे परिवार के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अगले सप्ताह संसद में बहुमत साबित कर देगी। इस बीच देश में दवाओं के दाम 40 से 60 फीसदी तक बढ़ाने का एलान किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि देश पहले ही ईंधन और जरूरी वस्तुओं की महंगाई से जूझ रहा है। इस बीच, श्रीलंकाई स्वास्थ्य मंत्री चन्ना जयसुमना ने एक विशेष गजट आदेश जारी करते हुए दवाओं के दाम में नाटकीय ढंग से बढ़ोतरी कर दी है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर और अधिक बोझ पड़ेगा। उधर, राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने अंतरिम सरकार बनाने के लिए 225 सदस्यीय संसद में 113 सांसदों का समर्थन हासिल कर विपक्ष से बहुमत दिखाने की चुनौती दी है। एसजेबी सांसद और मुख्य विपक्षी सचेतक लक्ष्मण किरीला ने कहा, हर कोई देखेगा कि अगले सप्ताह हमारे पास बहुमत होगा। फिलहाल यह नहीं बताऊंगा कि हम इसे कैसे करने जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से कहा कि उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और उसके बाद सांविधानिक सुधार होने चाहिए।

बौद्ध भिक्षुओं ने दी सरकार विरोधी फरमान जारी करने की धमकी
श्रीलंकाई शक्तिशाली बौद्ध भिक्षुओं ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की सरकार के खिलाफ एक फरमान जारी करने की धमकी दी है। उन्होंने देश में आर्थिक व सियासी संकट को हल करने के लिए अंतरिम सरकार के लिए रास्ता बनाने में सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। बौद्ध भिक्षु सिरिसुमना ने कहा, वे एक बैठक में सरकार के खिलाफ एक फरमान भी जारी करेंगे।
विज्ञापन


भारत ने भेजी दवाओं व चिकित्सा आपूर्ति की बड़ी खेप
भारत ने नौसेना के जहाज की मदद से महत्वपूर्ण दवाओं की एक बड़ी खेप श्रीलंका पहुंचाई है। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने बताया, ‘गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन’ ने एक पोर्टल बनाया है, जो दवाओं और अन्य आवश्यक सामग्रियों के दान की मांग कर रहा है। इस मांग के आधार पर ही भारत की ओर से जीवनरक्षक दवाओं की खेप भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें