फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: डेढ़ फुट का अजीबोगरीब कीड़ा, खा सकता है पूरा मगरमच्छ, खुद नहीं करता शिकार

Mon, 22 Aug 2022 05:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

शोधकर्ता ने कहा कि मगरमच्छ को समुद्र तल में रखा गया था। इसके बाद 24 घंटे से भी कम समय में ये समुद्री कीड़े उसे खाने के लिए पहुंच गए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोधकर्ताओं को एक ऐसा रहस्यमय जीव मिला है, जो समुद्र की गहराइयों में मगरमच्छ को खा रहा था। यह सिर्फ डेढ़ फुट का था। दिखने में यह किसी मामूली कीड़े जैसा लगता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह समुद्री कीड़ों की विशाल प्रजाति का है, जो समुद्र के तल में रहते हैं।

विज्ञापन


महज 51 दिन में पूरे मगरमच्छ का शव सफाचट
शोधकर्ता के मुताबिक, इनका रंग सफेद होता है। समुद्र की गहराई में देखने पर ये कीड़े एक बड़े चावल के दाने जैसे लगते हैं। इनकी खाने की क्षमता इतनी है कि महज 51 दिन में यह एक पूरे मगरमच्छ के शव को सफाचट कर सकते हैं। ये समुद्री कीड़े वास्तव में आइसोपोड हैं। इन्हें ‘बाथिनोमस युकाटेनेंसिस’ नाम से जाना जाता है। हालांकि, अन्य आइसोपोड यानी समुद्र तल में रहने वाले कीड़े माना जाता है।

शोधकर्ता ने कहा कि मगरमच्छ को समुद्र तल में रखा गया था। इसके बाद 24 घंटे से भी कम समय में ये समुद्री कीड़े उसे खाने के लिए पहुंच गए। ‘जर्नल ऑफ नेचुरल हिस्ट्री’ में प्रकाशित किए एक नए अध्ययन में बाथिनोमस युकाटेनेंसिस में विस्तृत तौर पर उनके व्यवहार के बारे में बताया गया है। शोधकर्ताओं ने एक वीडियो भी इसका एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें इसे मगरमच्छ को खाता हुआ देखा गया है। 
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने कहा कि ये आइसोपोड भोजन का शिकार नहीं करते हैं, बल्कि भोजन की सफाई करने वाले की तरह व्यवहार करते हैं। इसलिए इनसे खतरा नहीं है। हालांकि, ये देखने में घिनौने और खौफनाक हैं। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा कि ये जीव समुद्री जीवों या किसी अन्य भोजन के बचे हुए शव की खोज करते हैं, जिन तक वे आसानी से पहुंच सकते हैं।

कहां पाए जाते हैं ये कीड़े
ये कीड़े उष्णकटिबंधीय तापमान वाले क्षेत्रों में गहरे समुद्र में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। शोधकर्ताओं ने इन्हें ताइवान के करीब दक्षिण चीन सागर में पाया। इसके अलावा मेक्सिको की खाड़ी में भी ये जीव मिले। ये समुद्री कीड़े 1.5 फुट तक लंबे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें