विदेश मंत्री की यह लैटिन अमेरिका की पहली यात्रा होगी। यात्रा से पहले उन्होंने शुक्रवार को नई दिल्ली में अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, जमैका, मेक्सिको, पनामा, पराग्वे, सूरीनाम और पराग्वे के दूतों से मुलाकात की।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार से लैटिन अमेरिका के तीन प्रमुख देशों ब्राजील, अर्जेंटीना व पैराग्वे के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा 22 से 27 अगस्त तक होगा। इस दौरान विदेश मंत्री कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों की अध्यक्षता करने और प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार, निवेश और सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री की यह लैटिन अमेरिका की पहली यात्रा होगी। यात्रा से पहले उन्होंने शुक्रवार को नई दिल्ली में अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, जमैका, मेक्सिको, पनामा, पराग्वे, सूरीनाम और पराग्वे के दूतों से मुलाकात की।
विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, नई दिल्ली में लातिनी अमेरिका और कैरेबियाई देशों के समूह-अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, जमैका, मेक्सिको, पनामा, पराग्वे, सूरीनाम और उरुग्वे के राजदूतों की मेजबानी कर खुशी हुई। उन्होंने कहा, हमारे सहयोग के आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। इसे पूरी तरह से साकार करने के लिए उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
विदेश मंत्री एस जयशंकर दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने रविवार को पराग्वे में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया और शहर के प्रमुख तट पर इसे लगाने के वहां के प्रशासन की सराहना की।