फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कई राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, डेल्टा भी बढ़ा, न्यूयॉर्क में नए वैरिएंट के मामले कुल आठ हुए

Mon, 06 Dec 2021 04:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

निवार को मेसाचुसेट्स और वाशिंगटन में भी ओमिक्रॉन के मामले सामने आए। इससे पहले न्यू जर्सी, जॉर्जिया, पेनसिलवैनिया, मैरिलैंड, नेब्रास्का, मिनिसोटा, कैलिफोर्निया, हवाई, कोलोराडो और यूटा में ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
Corona in World - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कई राज्यों में डेल्टा वैरिएंट से संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की तादाद में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ओमिक्रॉन वैरिएंट का स्थानीय प्रसार भी बढ़ा है। न्यूयॉर्क में शनिवार को ओमिक्रॉन के तीन नए मामले आए, इस तरह कुल मामले आठ हो गए हैं।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य आयुक्त मैरी बैसेट ने कहा कि न्यूयॉर्क में ओमिक्रॉन का सामुदायिक प्रसार शुरू हो चुका है, जबकि अस्पताल डेल्टा संक्रमण के मरीजों के भर्ती होने से दबाव में हैं। तीस दिनों में संक्रमण दर दोगुनी हो चुकी है।

वहीं, न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में गैर-आवश्यक प्रक्रियाओं पर रोक लगाने का अधिकार दिया है। शनिवार को मेसाचुसेट्स और वाशिंगटन में भी ओमिक्रॉन के मामले सामने आए। इससे पहले न्यू जर्सी, जॉर्जिया, पेनसिलवैनिया, मैरिलैंड, नेब्रास्का, मिनिसोटा, कैलिफोर्निया, हवाई, कोलोराडो और यूटा में ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


न्यू ओर्लियंस पहुंचा संक्रमितों से भरा क्रूज
एक क्रूज शिप पर दस लोग कोविड संक्रमित पाए हैं, जो न्यू ओर्लियंस पहुंच गया। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि नॉर्वेजियन ब्रेकअवे नाम का क्रूज शिप 28 नवंबर को न्यू ओर्लियंस से रवाना हुआ था, जो रविवार को तट पर पहुंच गया।

शिप बेलाइज, होंडूरास और मेक्सिको में रुका था, इसमें 3,200 से ज्यादा लोग सवार हैं। शिप पर सवारों का टेस्ट किया जाएगा, जो संक्रमित पाए जाएंगे उन्हें घर भेजा जाएगा या शिप पर आइसोलेशन में रहने का विकल्प दिया जाएगा।

अमेरिका आने वाले यात्रियों के लिए ‘निगेटिव’ जांच रिपोर्ट जरूरी
कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका ने भारत समेत अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 की ‘नेगेटिव’ जांच रिपोर्ट साथ लाना या संक्रमण से उबरने का सुबूत लाना अनिवार्य कर दिया है। नया नियम सोमवार से प्रभाव में आएगा।

स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के तहत रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के मुताबिक, यह संशोधित आदेश, अमेरिका के लिए विमान में सवार होने जा रहे दो वर्ष या अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड-19 जांच को आवश्यक बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें