फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : श्रीलंकाई नागरिक को बचाने की कोशिश करने वाला शख्स वीरता पदक से नवाजा जाएगा, पीएम इमरान का एलान

Mon, 06 Dec 2021 01:22 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, इस्लामाबाद।

सार

कट्टर इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों ने ईशनिंदा के आरोप लगाते हुए एक कपड़ा कारखाने पर हमला कर दिया था। इस दौरान आक्रोशित टीएलपी समर्थकों ने कारखाने के मैनेजर दियावदना को हत्या कर दी थी और शव को आग लदा दी थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने श्रीलंकाई नागरिक को भीड़ से बचाने की कोशिश करने वाले शख्स को वीरता पदक से नवाजने का रविवार को एलान किया। सियालकोट में श्रीलंकाई मूल के फैक्ट्री मैनेजर की भीड़ ने ईश निंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को आग के हवाले कर दिया था। हालांकि बाद में सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स श्रीलंकाई नागरिक को भीड़ से बचाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में कपड़ा कारखाने के प्रबंधक और श्रीलंकाई नागरिक को बचाने का प्रयास करने वाले शख्स की पहचान उत्पादन प्रबंधक (प्रोडक्शन मैनेजर) मलिक अदनान के तौर पर हुई है। फुटेज में मलिक को गुस्साए लोगों की भीड़ का सामना करते और 40 वर्षीय श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा दियावदना को पीटने से रोकने के लिए भरसक प्रयास करते देखा जा सकता है।

हालांकि भीड़ ने बाद में अदनान को पीछे धकेल दिया और लातों, पत्थरों और लोहे की छड़ों से श्रीलंकाई नागरिक को पीटते हुए सड़क पर घसीटते हुए ले आई थी। पीटे जाने से श्रीलंकाई नागरिक की मौत हो गई थी। इसके बाद भीड़ ने उसके शव को आग लगा दी थी।
विज्ञापन


पीएम खान ने ट्वीट किया कि देश की ओर से मैं मलिक अदनान के नैतिक साहस और बहादुरी को सलाम करना चाहता हूं, जिन्होंने सियालकोट में अपनी जान को जोखिम में डालकर भीड़ से प्रियंथा दियावदाना को बचाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि हम उन्हें तमगा-ए-शुजात अवॉर्ड से नवाजेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे से फोन पर बात की। इमरान खान ने राष्ट्रपति गोतबाया को आश्वासन दिया कि श्रीलंका के नागरिक प्रियंथा कुमार दियावदना की ईशनिंदा के आरोपों में हत्या करने वाली भीड़ पर कोई रहम नहीं किया जाएगा।

ईशनिंदा के आरोप में टीएलपी समर्थकों ने किया था हमला
शुक्रवार को हुई इस घटना में कट्टर इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों ने ईशनिंदा के आरोप लगाते हुए एक कपड़ा कारखाने पर हमला कर दिया था। इस दौरान आक्रोशित टीएलपी समर्थकों ने कारखाने के मैनेजर दियावदना को हत्या कर दी थी और शव को आग लदा दी थी। पंजाब प्रांत में हुई इस भयावह घटना ने पाक सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं।

800 लोगों के खिलाफ दर्ज, 13 मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार
मामले में कार्रवाई करते हुए पाक सरकार ने 800 से अधिक लोगों के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए कुल लोगों में 13 मुख्य आरोपी शामिल हैं। श्रीलंका की संसद और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने शनिवार को इस घटना की कड़ी निंदा की थी और उम्मीद जताई थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सियालकोट जिले के कपड़ा कारखाने में मैनेजर थे प्रियंथा
प्रियंथा कुमार दियावदना स्पोर्ट्स गारमेंट्स का काम करने वाली राजको इंडस्ट्रीज में जनरल मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। पाकिस्तान के सियालकोट जिले में स्थित यह फैक्टरी लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर है। दियावदना अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। वह रोजगार के लिए साल 2010 में पाकिस्तान आए थे और साल 2012 से इस फैक्टरी में काम कर रहे थे।

पाक में एमनेस्टी कार्यकर्ता को 14 साल की कैद
दूसरी ओर, पाकिस्तान में एमनेस्टी इंटरनेशनल के लिए काम करने वाले इदरीश खटक को जासूसी का आरोप लगाकर 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। डॉन अखबार ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल (एफजीसीएम), झेलुम ने खटक को जासूसी और संवेदनशील दस्तावेज लीक करने का दोषी ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें