फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक हुईं थाईलैंड के राजा की प्रेमिका की नग्न तस्वीरें, रानी पर लग रहा है आरोप

Wed, 23 Dec 2020 09:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न की प्रेमिका सीनीत वोंवजिरापकडी की सैकड़ों नग्न तस्वीरें लीक हो गई हैं। इसके पीछे थाईलैंड की रानी सुथिडा का हाथ होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि राजा की पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद चल रहा था और इन तस्वीरों को योजनाबद्ध तरीके से लीक किया गया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीनीत को पिछले साल जेल में बंद कर दिया गया था और हाल ही में उनकी रिहाई हुई है। जानकारी के अनुसार जेल से रिहा होने के बाद वह फिर राजा के करीब पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी तस्वीरें लीक हो गईं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार ये तस्वीरें साल 2012 से साल 2014 के बीच ली गई थीं।


थाईलैंड के राजा ने चार विवाह किए हैं। 68 वर्षीय राजा ने साल 2019 में चौथी शादी सुथिडा के साथ की थी। बाकी तीनों पत्नियों से उनका तलाक हो चुका है। अपनी तीन पूर्व पत्नियों से उनके सात बच्चे हैं। राजा ने 35 वर्षीय सिनीत को पिछले साल अगल्स में रॉयल नोबल कन्सर्ट बनाया था। इससे पहले वह एक नर्स थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें