फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- जंग रोकने को तैयार नहीं रूस, किसी भी कीमत पर नहीं होगी शांति वार्ता

Tue, 21 Nov 2023 07:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 20वें महीने में प्रवेश कर चुका है, लेकिन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह किसी भी कीमत मॉस्कों के साथ शांति वार्ता नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच बीते डेढ़ साल से ज्यादा समय से जंग जारी है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मॉस्को के साथ शांति वार्ता की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है, जबकि युद्ध में उसके सैनिकों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। रूसी समाचार एजेंसी 'तास' की खबर में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन

'तास' ने जेलेंस्की के हवाले से कहा कि रूस जंग को रोकने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए वह (यूक्रेन) किसी भी कीमत पर शांति वार्ता की बात नहीं कर रहे हैं। खबर के मुताबिक, एक अखबार ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से पूछा कि क्या यह (शांति वार्ता) युद्ध क्षेत्र में रहते हुए कठिन है? तो उन्होंने जवाब में कहा- हां। फिर उनसे सवाल किया गया कि क्या यूक्रेन अब रूस से दोस्ती करेगा या राजनयिक बातचीत की मेज पर आएगा? इस पर उन्होंने 'नहीं' में जवाब दिया। 

दरअसल, चार नवंबर को ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के अधिकारी रूस के साथ शांति वार्ता पर यूक्रेन के साथ चर्चा कर रहे हैं। इन खबरों में यह भी कहा गया था कि समझौते के तहत कीव को किन इलाकों को छोड़ना पड़ सकता है।  

तास के मुताबिक, जेलेंस्की ने इन दावों को खारिज किया है और रूस के साथ बातचीत के दबाव की खबरों पर नाराजगी जाहिर की है। जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें नहीं पता वे दावे कहां से आए हैं। 

चार नवंबर को कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की ने कहा, वक्त गुजर चुका है, लोग थक चुके हैं..लेकिन यह एक गतिरोध थमा नहीं है। रूस-यूक्रेन संघर्ष 20वें महीने में प्रवेश कर चुका है। पश्चिमी देशों की ओर से कीव को लगातार मदद प्रदान की जा रही है। 

वॉशिंगटन में रूसी राजदूत एनाटोली एनटोनोव ने कहा, यूक्रेन को हाल में दिए गए अमेरिकी सैन्य सहायता पैकेज को कीव शासन के लिए हर मर्ज की दवा के रूप में लेबल किया गया है, लेकिन यह भी पूरी तरह से खत्म होने के कगार पर है। 
विज्ञापन

खबर के मुताबिक, इस बीच, अमेरिका ने सोमवार को यूक्रेन को नई सैन्य मदद के रूप में सौ मिलयन अमेरिकी डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में एंटी-टैंक हथियार, एयर डिफेंस इंटरसेप्टर और एक हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट शामिल होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें