फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर लॉन्च की बैलिस्टिक मिसाइल, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी किया अलर्ट

Sun, 14 Jan 2024 01:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग

सार

यह उत्तर कोरिया की तरफ से इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासॉन्ग-18 की टेस्टिंग के बाद से पहला मिसाइल लॉन्च है। ह्वासॉन्ग-18 को 18 दिसंबर को टेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उधर दक्षिण कोरिया ने इस लॉन्च की पुष्टि करते हुए कहा कि मिसाइल को रविवार सुबह लॉन्च किया गया है। हालांकि, इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


जापान के रक्षा मंत्री ने कहा कि उसने भी उत्तर कोरिया की तरफ से मिसाइल लॉन्च का पता लगाया है। गौरतलब है कि यह उत्तर कोरिया की तरफ से इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासॉन्ग-18 की टेस्टिंग के बाद से पहला मिसाइल लॉन्च है। ह्वासॉन्ग-18 को 18 दिसंबर को टेस्ट किया गया था। बताया जाता है कि तानाशाह किम जोंग-उन के नेतृत्व में इस आधुनिक मिसाइल को अमेरिका को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है।  

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच बीते दिनों तनाव काफी बढ़ गया था। इसी साल जनवरी में उत्तर कोरिया की ओर से 200 से ज्यादा तोप के गोले दागे गए थे। गोले उत्तरी सीमा रेखा (एनएलएल) के उत्तर में गिरे, जो दोनों कोरियाई देशों के बीच वास्तविक समुद्री सीमा है। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें