फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग उन का फरमान: 11 दिन तक नहीं हंसेगा कोई भी नागरिक, शराब पीने और शॉपिंग पर भी लगाया बैन

Fri, 17 Dec 2021 12:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग

सार

उत्तर कोरिया के एक नागरिक ने कहा, "शोक के 11 दिन के दौरान अगर किसी की मौत भी हो जाती है, तो उसके परिवारवालों का जोर-जोर से रोने की भी इजाजत नहीं है। इसके अलावा उसके शव को तभी अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सकता है, जब शोक के 11 दिन पूरे हो जाएं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन के पिता और पूर्व तानाशाह किम जोंग-इल की 10वी पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया ने नागरिकों पर 11 दिन के लिए हंसने, शराब पीने और खरीदारी पर जाने का बैन लगाया है। किम जोंग-उन ने यह आदेश शुक्रवार को अपने पिता किम जोंग-इल की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर जारी किया। बताया गया है कि किम ने शुक्रवार से लेकर अगले 11 दिनों तक देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इसी के चलते नागरिकों की सभी फुर्सत में की जाने वाली गतिविधियों को इस अवधि के लिए रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया के कई नागरिकों ने किम जोंग की ओर से लागू इन प्रतिबंधों की पुष्टि भी की है। रेडियो फ्री एशिया ने देश के सीमाई क्षेत्र में मौजूद सिनुइजु शहर के रहवासियों के हवाले से बताया कि आम लोग रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए घर से बाहर नहीं जा सकते। नियम तोड़ने वालों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें सख्त सजा दिए जाने का भी प्रावधान है।

एक नागरिक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा, "पहले भी किम जोंग-इल की पुण्यतिथि पर जो लोग शराब पीते या नशे की हालत में मिलते थे, उन्हें गिरफ्तार कर के अपराधियों की तरह रखा जाता था। कई लोगों की तो गिरफ्तारी के बाद कोई खोज खबर भी नहीं मिली।" 
विज्ञापन


इस नागरिक ने आगे कहा, "शोक के 11 दिन के दौरान अगर किसी की मौत भी हो जाती है, तो उसके परिवारवालों का जोर-जोर से रोने की भी इजाजत नहीं है। इसके अलावा उसके शव को तभी अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सकता है, जब शोक के 11 दिन पूरे हो जाएं। शोक की अवधि के दौरान लोग जन्मदिन भी नहीं मना सकते।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें