ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया का तानाशाह अपनी खराब जीवनशैली से परेशान है और इसके चलते वह अवसाद का शिकार हो गया है। ऐसी खबरें हैं कि किम जोंग उन अधिकतर समय शराब के नशे में रहता है। बता दें कि किम जोंग उन बीते हफ्ते ही 39 साल का हुआ है और लंबे समय से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई दिया है। इसके चलते भी किम जोंग उन की सेहत को लेकर कयासों का दौर चल रहा है। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई शासक अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित है।
दक्षिण कोरिया के सियोल में उत्तर कोरिया के मामलों के जानकार डॉ. चोइ जिनवुक का कहना है कि किम जोंग उन अपनी सेहत को लेकर तनाव में है। जिनुवक ने बताया कि मैंने सुना है कि वह अक्सर शराब के नशे में रोता रहता है। इस समय वह काफी अकेलापन महसूस कर रहा है और मानसिक दबाव में भी है। किम जोंग उन की पत्नी और उसके डॉक्टरों द्वारा लगातार तानाशाह को समझाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें एक्सरसाइज करने और सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। हालांकि तानाशाह अभी किसी की भी दलील नहीं सुन रहा है।
अपनी सेहत को लेकर दुनियाभर में चल रही खबरों से किम जोंग उन इतना ज्यादा तनाव में है कि वह विदेश दौरों पर अपने साथ टॉयलेट भी लेकर जा रहा है ताकि उसके मल की जांच से कोई उसकी सेहत की स्थिति का पता ना लगा ले। किम जोंग उन को बीते साल उसकी बेटी के साथ देखा गया था। बीते दिनों किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया सेना के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी पाक जोंग चोन को बीते दिनों बर्खास्त कर दिया था। हालांकि पाक जोंग चोन को हटाने का काई कारण नहीं बताया गया है।