फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ट्रंप: परमाणु हथियारों के बिना महान आर्थिक शक्ति बन सकता है उत्तर कोरिया

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 25 Feb 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उत्तर कोरिया अगर परमाणु हथियारों को त्याग दे तो वह दुनिया की महान आर्थिक शक्तियों में से एक बन सकता है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि किम जोंग के देश और लोगों में अन्य देशों की तुलना में अधिक तेजी से विकास करने की संभावना है।



ट्रंप का ये बयान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बयान के कुछ घंटे बाद ही आया है, जिसमें पोम्पियो ने कहा है कि प्योंगयांग अभी भी एक परमाणु खतरा बना हुआ है। बता दें ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच 27-28 फरवरी को वियतनाम के हनोई में वार्ता होनी है। इससे पहले दोनों नेताओं ने बीते साल सिंगापुर में बैठक की थी। 


अपने पिता और दादा की तरह ही हवाई जहाज के बजाय रेल यात्रा में विश्वास रखने वाले किम शनिवार शाम को प्योंगयोंग स्टेशन पर सैन्य गार्ड ऑफ ऑनर के बाद रवाना हुए थे। उनकी ट्रेन ने रविवार को चीन की सीमा में सफर तय किया। 


उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने उनकी रवानगी की पुष्टि करते हुए कुछ तस्वीरें भी जारी की थीं, जिसमें वह ट्रेन से हाथ हिलाकर अपने देशवासियों का अभिवादन कर रहे थे। किम के साथ ट्रेन पर उनकी बहन किम यो जोंग और अमेरिका के साथ वार्ता में एक मुख्य वार्ताकार किम योंग चोल भी हैं।


ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "हम दोनों सिंगापुर में हुई पहली वार्ता की निरंतरता की उम्मीद करते हैं।" अमेरिकी स्टेट गवर्नरों के एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने किम के साथ काफी अच्छा रिश्ता विकसित किया है। उन्होंने ये बात दोहराते हुए कहा कि वह उत्तर कोरिया पर परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए दबाव नहीं बनाएंगे।


दोनों नेताओं के बीच बीते साल हुई ऐतिहासिक वार्ता में जिस समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे वह अस्पष्ट था। उस दौरान जो उद्देश्य रखा गया था उसका बहुत ही कम हासिल हो पाया है। ट्रंप के हालिया बयान से ऐसा लग रहा है कि वियतनाम में किम से होने वाली मुलाकात से उन्हें काफी उम्मीदे हैं।


वियतनाम सरकार ने डोंग डांग में भारी सैन्य बल लगाने के साथ ही स्टेशन तक पहुंचने वाले रास्तों पर भारी ट्रकों की आवाजाही रोक दी है। बताया जा रहा है कि वहां से किम हनोई तक का सफर बुलेटप्रूफ कारों के काफिले में तय करेेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next