फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया: ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला आया सामने, किम जोंग उन ने पूरे देश में लगाया लॉकडाउन

Thu, 12 May 2022 09:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग

सार

व्यक्ति काफी दिनों से बुखार से पीड़ित था। जांच के बाद उसमें ओमिक्रोन की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्तर कोरिया में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। 
विज्ञापन
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया में गुरुवार को कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इसके बाद पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई। वहीं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाेंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया जिस व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। जांच के बाद सामने आया कि, व्यक्ति ओमिक्रोंन वैरिएंट की चपेट में है। 

विज्ञापन


कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के अनुसार, पहला मामला सामने आने के बाद किम जोंग उन ने अधिकारियों के साथ बैठक की और संक्रमण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं खबर आ रही है कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

सीमाओं पर सख्ती लागू 
ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आने के बाद उत्तर कोरिया की सीमाओं पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। किम जाेंग उन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वालों की सघन जांच की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें