अर्कांसस के पुलास्की काउंटी में बुधवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अमेरिका मीडिया के मुताबिक, दो इंजन वाले विमान ने बिल और हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि ओहियो में जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रास्ते में क्राफ्ट बीई20 में पांच यात्री सवार थे। उड़ान भरने के बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलास्की काउंटी के लेफ्टिनेंट कोडी बर्क ने कहा कि दुर्घटनास्थल क्लिंटन नेशनल एयरपोर्ट से कुछ मील की दूरी पर है। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना की जांच करेंगे। एलआरपीडी के एक ट्वीट के अनुसार, पुलास्की काउंटी शेरिफ कार्यालय, लिटिल रॉक पुलिस विभाग और लिटिल रॉक फायर डिपार्टमेंट ने घटनास्थल का जायजा लिया।