फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप, किम शिखर वार्ता रही बेनतीजा, व्हाइट हाउस ने कहा- नहीं हुआ कोई समझौता

Thu, 28 Feb 2019 01:18 PM IST
अमर शर्मा एएफपी, हनोई
विज्ञापन
ट्रंप-किम
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शिखर वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं के बीच दो दिन चली बैठक के बाद बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एक बयान में कहा, "इस बार कोई समझौता नहीं हो पाया, लेकिन दोनों दल भविष्य में बैठक के इच्छुक हैं।" 

दोनों नेताओं के बीच सिंगापुर में पहली ऐतिहासिक बैठक हुई थी। विश्लेषकों के मुताबिक हनोई में उनकी दूसरी बैठक में ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रंप किसी भी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं जगाना चाहते और इसी लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिणाम लंबे समय में मिलेंगे। ट्रंप ने किम के साथ मेट्रोपोल होटल में बैठक करने से पहले कहा, "हम देखेंगे कि क्या होगा। कोई जल्दबाजी नहीं है। हम उचित समझौता करना चाहते हैं।" वहीं किम ने "कुछ बड़ा हासिल करने, अंतत: अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ" कोशिश करने की बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें