फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: निक्की हेली बोलीं- राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को दूंगी वोट, कहा- बाइडन की नीतियां विनाशकारी

Thu, 23 May 2024 07:52 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

हेली ने गुरुवार को कहा कि वे राष्ट्रपति पद के लिए ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहती हैं, जो दुश्मनों को जवाब दे सकता है। जो सीमा की सुरक्षा करे। जो पूंजीवाद और स्वतंत्रता का समर्थन करे। एक मतदाता के रूप में मेरी प्राथमिकताएं होंगी कि राष्ट्रपति अपने सहयोगियों का समर्थन करे।
विज्ञापन
निक्की हेली। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में इस वर्ष के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। मुख्य मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच है। इस बीच रिपब्लिकन पार्टी की पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार निक्की हेली ने कहा कि वे राष्ट्रपति बाइडन के बजाए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को वोट देंगी। 

विज्ञापन


हेली ने गुरुवार को कहा कि वे राष्ट्रपति पद के लिए ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहती हैं, जो दुश्मनों को जवाब दे सकता है। जो सीमा की सुरक्षा करे। जो पूंजीवाद और स्वतंत्रता का समर्थन करे। एक मतदाता के रूप में मेरी प्राथमिकताएं होंगी कि राष्ट्रपति अपने सहयोगियों का समर्थन करे। मैं ऐसे राष्ट्रपति को चुनना चाहूंगी, जो समझे हमें कम कर्ज की तो जरूरत है लेकिन अधिक कर्ज की नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार बोला है कि अपने कार्यकाल में ट्रंप इन नीतियों पर खरे नहीं उतर पाए लेकिन बाइडन की स्थिति तो और खराब है। वे विनाशकारी हैं। इसलिए मैं ट्रंप को ही वोट दूंगी।

जीओपी में उम्मीदवार की दौड़ से बाहर हुईं थी हेली
बता दें, मार्च में हेली जीओपी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ से बाहर हो गई थीं। उन्होंने उस वक्त कहा था कि अब मेरे अभियान को निलंबित करने का समय आ गया है। मैं चाहती थी कि अमेरिकियों की आवाज सुनी जाए। मुझे कोई पछतावा नहीं है। 
विज्ञापन


गुरुवार को उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपने निलंबन भाषण में जो कहा था, मैं उस पर कायम हूं। मुझे लगता है कि ट्रंप उन लाखों लोगों तक पहुंचेंगे, जिन्होंने मुझे वोट दिया और मेरा समर्थन करना जारी रखा। इससे पहले एक बार ट्रंप ने कहा था कि हेली समर्थक आम चुनावों में बाइडन के खिलाफ उनका समर्थन करेंगे। 

अब जानें कौन हैं- निक्की हेली
निक्की हेली भारतीय मूल की अमेरिका महिला है। उनका जन्म सिख माता-पिता अजीत सिंह रंधावा और राज कौर रंधावा के घर हुआ था। उनका परिवार 1960 के दशक में पंजाब से कनाडा और फिर अमेरिका चला गया था। निक्की हेली का असली नाम निमरत रंधावा है। 

पिता प्रोफेसर थे
निक्की हेली के पिता पंजाब के तरनतारन के रहने वाले थे। इसके बाद वह अमृतसर में बस गए। उनके पिता अजीत सिंह रंधावा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। मां ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में कानून की डिग्री को हासिल किया हुआ है।

निमरत ने ईसाई धर्म अपनाया
निक्की हेली का असली नाम निमरत रंधावा है। उन्होंने बाद में ईसाई धर्म अपना लिया था। इसके बाद निक्की ने माइकल हेली नाम के अमेरिकी व्यक्ति से शादी कर ली थी। वह साउथ कैरोलिना नेशनल आर्मी गार्ड में अफसर हैं। खास बात ये है कि, निक्की हेली की शादी सिख रीति रिवाज से भी हुई और फिर सेंट एंड्रयू मेथोडिस्ट चर्च में ईसाई तौर तरीकों से भी। उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम रेना और नलिन है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें