फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: निक्की हेली के समर्थक रिपब्लिकन प्रतिनिधि अब ट्रंप का देंगे साथ, मजबूत होगा पूर्व राष्ट्रपति का दावा

Wed, 10 Jul 2024 08:19 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा कि नामांकन सम्मेलन रिपब्लिकन एकता का समय है। जो बाइडन दूसरे कार्यकाल के लिए सक्षम नहीं हैं। वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेंगे। अगर उनकी जगह कमला हैरिस आती हैं तो अमेरिका के लिए यह एक आपदा होगी।
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप का साथ देंगी निक्की हेली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने मंगलवार को कई दर्जन प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स) की सूची जारी की है। भारतीय-अमेरिकी नेता ने इनका समर्थन इस साल की शुरुआत में पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चुनावों के दौरान संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के लिए जुटाया था। 

विज्ञापन


जुलाई में होगा रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन
हेली का यह कदम विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में जुलाई में होने वाले रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) से पहले आया है। बता दें कि इस सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से नामित किया जाएगा।

बाइडन दूसरे कार्यकाल के लिए सक्षम नहीं
रिपब्लिकन नेता ने कहा, 'नामांकन सम्मेलन रिपब्लिकन एकता का समय है। जो बाइडन दूसरे कार्यकाल के लिए सक्षम नहीं हैं। वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेंगे। अगर उनकी जगह कमला हैरिस आती हैं तो अमेरिका के लिए यह एक आपदा होगी।'
विज्ञापन


एक ऐसे राष्ट्रपति की आवश्यकता...
उन्होंने आगे कहा, 'हमें एक ऐसे राष्ट्रपति की आवश्यकता है जो हमारे दुश्मनों को जवाबदेह ठहराए, हमारी सीमाओं को सुरक्षित करे, हमारे कर्ज में कटौती करे और हमारी अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाए। मैं अपने प्रतिनिधियों को अगले सप्ताह मिल्वौकी में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।'

किसने कितना समर्थन जुटाया
निक्की हेली ने 97 डेलीगेट का समर्थन हासिल किया था, जबकि बाइडन को 2,265 डेलीगेट मिले थे। राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 1,215 प्रतिनिधियों के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने मार्च में अपना प्रचार अभियान स्थगित कर दिया था।

हेली आरएनसी में नहीं होंगी शामिल
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर हेली आरएनसी में शामिल नहीं हो रही हैं। उनके प्रवक्ता चेनी डेंटन का कहना है कि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है। वह इस फैसले के साथ ठीक है। ट्रंप उस सम्मेलन के हकदार हैं जो वह चाहते हैं। हेली ने स्पष्ट कर दिया है कि वह ट्रंप के लिए मतदान करेंगी और उन्हें शुभकामनाएं देती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें