फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Elections: हेली के प्रचार अभियान ने तीसरी तिमाही में जुटाए 11 मिलियन डॉलर, यह पिछली दो तिमाहियों से अधिक

Mon, 09 Oct 2023 10:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रचार अभियान के लिए रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने तीसरी तिमाही में 11 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इसके साथ प्रचार अभियान के लिए कुल राशि 26 मिलियन डॉलर हो गयी है।
विज्ञापन
निक्की हेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रचार अभियान के लिए रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने तीसरी तिमाही में 11 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इसके साथ प्रचार अभियान के लिए कुल धन 26 मिलियन डॉलर हो गया है। उनके अभियान 'निक्की हेली फॉर प्रेसीडेंट' ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

जुटाए गए धन के ताजा आंकड़े जारी करते हुए निक्की 'हेली फॉर प्रेसीडेंट' ने कहा कि तीसरी तिमाही में जुटाई गई राशि पिछली दो तिमाहियों की तुलना में अधिक है। यह उनकी बढ़ती ताकत का संकेत है। हेली के प्रचार अभियान ने आगे कहा कि उन्होंने 11 मिलियन डॉलर की राशि के साथ पहली और दूसरी तिमाही के शानदार प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है और इस तरह से उन्होंने अभियान शुरू करने के बाद से एक  लाख से ज्यादा दानदाताओं से कुल 26 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। 

दक्षिण कैरोलिना की दो बार गवर्नर रह चुकीं हेली ने पिछले महीने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की दूसरी बहस में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। नवंबर 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्राथमिक चुनाव में 9.1 मिलियन डॉलर खर्च किए जा सकते हैं। मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि हेली ने अकेले तीसरी तिमाही में लगभग 40,000 नए दानदाताओं का विस्फोट देखा है। 

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली की प्रवक्ता ओलिविया पेरेज-क्यूबास ने कहा, 'हमने समर्थन में बड़ी वृद्धि देखी है और अधिक गति हासिल की है।' प्रवक्ता ने कहा, 'निक्की एक ऐसी उम्मीदवार के रूप में उभर रही हैं जो अमेरिका को अतीत और वर्तमान की अराजकता और नाटक से आगे ले जा सकती हैं और हमारे पास ऐसा करने के लिए आवश्यक संसाधन हैं।' 
विज्ञापन

हालांकि, वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से काफी पीछे हैं जो राष्ट्रपति पद के प्रमुख रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। हेली ने तीसरी तिमाही में 45.5 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि जुटाई, जिसमें 37.5 करोड़ डॉलर से अधिक की नकदी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें