फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Presidential Election: निक्की हेली ने शुरू किया प्रचार अभियान, बोलीं- भारतीय प्रवासी की बेटी होने पर गर्व

Thu, 16 Feb 2023 01:47 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, चार्ल्सटन

सार

साउथ कैरोलिना से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए निक्की हेली ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन इस चुनावी लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया है। एक मजबूत और गौरवान्वित अमेरिका के लिए वह राष्ट्रपति पद के लिए रेस में उतर रही हैं। 
विज्ञापन
Nikki Haley - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से 2024 के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली में बुधवार को आधिकारिक तौर पर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने साउथ कैरोलिना से अपने प्रचार अभियान शुरू किया। इस मौके पर हेली ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन इस चुनावी लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया है। एक मजबूत और गौरवान्वित अमेरिका के लिए वह राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतर रही हैं। 

विज्ञापन


 

हेली ने कहा, "मैं आपके सामने अप्रवासियों की बेटी, एक लड़ाकू योद्धा की पत्नी और दो बच्चों की मां के रूप में खड़ी हूं। मैंने साउथ कैरोलिना के गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत के रूप में सेवा की है। इन सबसे ऊपर, मैं एक खुद्दार अमेरिकी नागरिक हूं, जिसे पता है कि हमारे सबसे अच्छे दिन आने अभी बाकी हैं, अगर हम एकजुट हों और अपने देश को बचाने के लिए लड़ें।"

साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर हेली ने कहा कि उनके माता-पिता बेहतर जीवन की तलाश में भारत से अमेरिका आए थे और साउथ कैरोलिना के बामबर्ग में बस गए। उन्होंने कहा, मेरे माता-पिता हर दिन हमारे भाई-बहनों को यह याद दिलाते थे कि हमारे सबसे बुरे दिन में अमेरिका ने साथ दिया। हम इसके लिए आभारी हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर हमला बोलते हुए हेली ने कहा कि आज अमेरिका पिछड़ रहा है। जो बाइडन इस विफलता के प्रतीक हैं। अब हमारे नेता सरकार पर ज्यादा भरोसा करते हैं और अमेरिका के लोगों पर बहुत कम भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कर्ज 30 ट्रिलियन डॉलर है। यह वह अमेरिका नहीं है, जिसके लिए मेरे माता-पिता यहां आए थे।

रिपब्लिकन पार्टी के अंदर डोनाल्ड ट्रंप से होगा मुकाबला
हेली ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए बुधवार को औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश की। रिपब्लिकन पार्टी के अंदर उनका मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा। अभी तक ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीवार के लिए दावेदारी पेश करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। 51 वर्षीय हेली दो बार साउथ कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं। निक्की हेली ने पूर्व में ही जो बाइडन के खिलाफ अलग चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दिए थे। बीते दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने गवर्नर और राजदूत के रूप में बहुत अच्छा काम किया। 


पहली बार सार्वजनिक रैली में बीजिंग पर साधा निशाना
रिपब्लिकन नेता हेली ने व्हाइट हाउस की उम्मीदवार के तौर पर पहली बार सार्वजनिक रूप से बीजिंग को कड़ी चेतावनी दी।  उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सोवियत संघ की तरह कम्युनिस्ट चीन भी इतिहास के ढेर पर खड़ा होगा। उन्होंने कहा, अब अमेरिका के सशस्त्र बल पहले से कहीं अधिक मजबूत और सक्षम होंगे। एक मजबूत सेना युद्ध शुरू नहीं करती है। एक मजबूत सेना युद्ध को रोकती है! हेली ने कहा,  हम इजरायल से लेकर यूक्रेन तक अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहेंगे और ईरान व रूस में अपने दुश्मनों के खिलाफ खड़े होंगे। 

रिपब्लिकन नेता ने कहा कि कम्युनिस्ट चीन सोवियत संघ की तरह इतिहास में राख के ढेर में होगा। उन्होंने कहा, इसे विजन को साकार करना आसान नहीं होगा। इसके लिए हम सभी की प्रतिबद्धता की आवश्यकता है। इसके लिए भरोसे और यथास्थिति से आगे बढ़ने की इच्छा की आवश्यकता होती है। इसके लिए कुछ चीजें करने की आवश्यकता होगी, जो  हमने कभी नहीं की हैं। 

बता दें, 1960 के दशक में पंजाब के अमृतसर से उनके माता-पिता अमेरिका चले गए थे। निक्की हेली ने चार्ल्सटन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं खुद को भारतीय प्रवासियों की गौरवान्वित बेटी मानती हूं। अब मैं मजबूत अमेरिका के लिए राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रही हूं, जिसमें सभी का साथ चाहिए होगा। हेली ने सीधे तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना नहीं की, लेकिन कहा कि अमेरिका को अपने बुजुर्ग  नेताओं से दूरी बनानी चाहिए।

हेली में सारी योग्यताएं हैं : भारतीय अमेरिकी
कई प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली की साख अच्छी है और अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए उनमें नेतृत्व की क्षमता है। इंडियास्पोरा के संस्थापक एम. आर. रंगास्वामी ने कहा, साउथ कैरोलिना के गवर्नर के तौर पर निक्की हेली की साख अच्छी है। साउथ कोलंबिया से राज वासुदेव ने कहा, वह चरमपंथी भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें