फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: नाइजर में हमलावरों की गोलीबारी में 13 बच्चों समेत 37 लोगों की हत्या, यूनिसेफ ने जताया दुख

Thu, 19 Aug 2021 09:28 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

नाइजर के टिलबेरी क्षेत्र में हुए एक हमले में हथियारबंद दहशतगर्दों ने 37 लोगों की हत्या कर दी। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यहां की राष्ट्रीय एजेंसियां जांच कर रही है।
विज्ञापन
आतंकी हमला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजर के टिलबेरी क्षेत्र में हुए एक हमले में हथियारबंद दहशतगर्दों ने 37 लोगों की हत्या कर दी। इसमें 13 बच्चे और 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूनिसेफ ने इस हमले की जानकारी साझा की है। यूनिसेफ ने बताया कि अज्ञात सशस्त्र समूहों द्वारा बच्चों और परिवारों को निशाना बनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ ) ने हमलों में मारे गए प्रभावित पीड़ितों, परिवारों और समुदायों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

विज्ञापन


16 अगस्त को हुए हमलों के बाद यूनिसेफ ने बताया कि पश्चिमी नाइजर में टिलबेरी क्षेत्र के डेरे-डे गांव में जनवरी से लेकर अगस्त तक यह तीसरा हमला है।यहां की जमीनी हालत बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हैं। यूनिसेफ बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सशस्त्र समूहों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने की अपील की है। यूनिसेफ ने बताया कि बच्चों की हत्या मानव अधिकारों का घोर उल्लंघन है। टिलाबेरी के क्षेत्र, बुर्किना फासो, माली और नाइजीरिया से लगी सीमाओं पर हमलों के कारण बड़ी संख्या में पलायन भी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें