फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manhattan Fire: अमेरिका के मैनहैटन की ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, 38 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

Sun, 06 Nov 2022 09:31 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद इमारत की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले कुछ लोग छत के रास्ते बाहर आए। अधिकारियों ने बताया कि घटना में 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित मैनहैटन की एक ऊंची इमारत में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में 38 लोग झुलस गए हैं जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद थे। सोशल मीडिया पर घटना के साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि लोग अपार्टमेंट की खिड़कियों पर लटके हैं और दमकलकर्मी रस्सियों के सहारे धुएं से भरी इमारत से नीचे उतार रहे हैं।

विज्ञापन


लिथियम बैटरी से लगी आग 
दमकल अधिकारियों ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले कुछ लोग छत के रास्ते बाहर आए। न्यूयॉर्क की दमकल विभाग की आयुक्त लॉरा कवनाग ने बताया कि 20वीं मंजिल पर अज्ञात उपकरण में प्रयुक्त लिथियम बैटरी से आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है और पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें