फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: तालिबान राज में हाशिए पर महिलाओं के अधिकार, कनकोर यूनिवर्सिटी के टॉपर्स में एक भी लड़की नहीं

Sun, 06 Nov 2022 08:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान के मीडिया समूह 'खामा प्रेस' के मुताबिक, तालिबान शासन से पहले अफगानिस्तान के विश्वविद्यालयों में लड़कियां टॉपर्स में शामिल थीं। 2020 व 2021 में लगातार दो छात्राओं ने टॉप किया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बाद से महिला अधिकारों के हनन और उनके उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां तक कि उन्हें पढ़ने-लिखने से भी दूर रखा जा रहा है। इसका जीता-जागता सबूत सामने आया है। दरअसल, यहां की कनकोर यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट जारी किया है, जिसमें टॉपर्स की लिस्ट में एक भी महिला नहीं है। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी का रिजल्ट जारी होने के बाद तालिबान की एक बार फिर से आलोचना शुरू हो गई है। नेटिजन्स का कहना है कि यह निराश करने वाला है कि  अफगानिस्तान के कनकोर विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में एक भी महिला छात्र नहीं है। 

तालिबान से पहले टॉप करती थीं महिलाएं 
अफगानिस्तान के मीडिया समूह 'खामा प्रेस' के मुताबिक, तालिबान शासन से पहले अफगानिस्तान के विश्वविद्यालयों में लड़कियां टॉपर्स में शामिल थीं। 2020 व 2021 में कनकोर विश्वविद्यालय के रिजल्ट में शम्सिया अलीजादा व सेल्गई बरान नाम की छात्राओं ने टॉप किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें