फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादक ब्लेक हाउंशेल का निधन

Thu, 12 Jan 2023 12:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स - फोटो : Social media
विज्ञापन
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ‘ऑन पॉलिटिक्स’ समाचार पत्र के संपादक और पूर्व में ‘पॉलिटिको’ में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके जाने-माने पत्रकार ब्लेक हाउंशेल का वाशिंगटन में 44 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
विज्ञापन


कार्यकारी संपादक जो काह्न और प्रबंध संपादक कैरोलिन रेयान ने कर्मचारियों के लिए जारी एक संदेश में कहा कि हाउंशेल ‘एक समर्पित पत्रकार थे, जिन्होंने जल्दी ही खुद को हमारे प्रमुख राजनीतिक समाचार पत्र के शीर्ष लेखक और देश के राजनीतिक परिदृश्य के एक प्रतिभाशाली पर्यवेक्षक के रूप में स्थापित कर लिया।

वह व्यस्त चुनावी चक्र के दौरान वह राजनीतिक घटनाक्रम की रिपोर्टिंग में एक अनिवार्य और अंतरदृष्टि से भरपूर आवाज बनकर उभरे। ब्लेक अपने परिवार के प्रति समर्पित थे और वाशिंगटन में हमारी टीम के कई सदस्यों के करीबी दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें