फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान 'मड फाइट' करती नजर आईं मॉडल्स, नजारा देखकर दंग रह गए दर्शक

Fri, 15 Sep 2023 09:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक फैशन शो में मॉडल्स मड फाइट करती नजर आईं। फैशन डिजाइनर और आर्टिस्ट एलेना वेलेज के नए कलेक्शन को प्रदर्शित करते हुए मॉडल्स को मिट्टी में फाइट करते देखा गया।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क फैशन वीक में 'मड फाइट' - फोटो : Instagaram/dietsabya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक फैशन शो में मॉडल्स मड फाइट करती नजर आईं। फैशन डिजाइनर और आर्टिस्ट एलेना वेलेज के नए कलेक्शन को प्रदर्शित करते हुए मॉडल्स को मिट्टी में फाइट करते देखा गया। वेलेज ने अपने स्प्रिंग/समर कलेक्शन 2024 का मंचन करने के लिए बुशविक में एक वेयरहाउस अपना शो प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन


इस फैशन शो का एक वीडियो  @DietSabya हैंडल से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। वीडियो क्लिप में मिट्टी में मॉडल्स का एक समूह दिखाया गया है। उन सभी को मिट्टी में लेटते, एक-दूसरे को पकड़ते नाटकीय प्रदर्शन दिखाते हुए देखा जा सकता है। इस दृश्य को देखकर कई दर्शक दंग रह जाते हैं। कई लोग इसे मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करते हुए देखे जा सकते हैं। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें