सऊदी के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या मामले में एक नया खुलासा हुआ है। इसमें यह जानकारी सामने आई है कि इस हत्याकांड में शामिल संदिग्धों को उनके आने से पहले डरावने जोक सुनाते और उनके शरीर के टुकड़े करने की बात कहते सुना गया था।
हेलेना केनेडी ने कहा कि तुर्की में एक फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट को खशोगी की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, जो कह रहा था, ‘मैं जब भी शव को काटता हूं, तो संगीत सुनता हूं और कभी-कभी उस वक्त मेरे हाथ में कॉफी या सिगार होता है। यह मेरी जिंदगी में पहली बार है जब मुझे टुकड़े जमीन पर काटने हैं- यहां तक कि एक कसाई भी हो तो वह किसी जानवर को टांगकर काटना चाहता है।’
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी हत्या के लिए बुधवार को न्याय की मांग की है। संगठन ने कहा है कि खशोगी की हत्या के एक साल बाद भी सऊदी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई सार्थक जवाबदेही नहीं मिली है।