फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

100 दिन का ये बच्चा अपनी तस्वीरों से बना 'इंटरनेट किंग'

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 13 Feb 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नोह की तस्वीरें - फोटो : social media

अब इंटरनेट के पास एक नया राजा है, और वो है 100 दिनों का एक बच्चा। एलिअट नोह ये. कैलिफोर्निया का रहने वाला है। उसकी आंटी ने उसकी बाएक-इल पार्टी की दो खूबसूरत तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं।



बाएक-इल एक बेहद अनोखी कोरियाई परंपरा है, जिसमें बच्चे के जन्म के 100 दिनों का जश्न मनाया जाता है। नोह के लिए जो उत्सव हुआ वो बेहद ही खास था। वह इन तस्वीरों में बेहद क्यूट नजर आ रहा है।

 



नोह ने एक पारंपरिक कोरियाई हेनबोक पहना हुआ है और वह एक टेबल पर रखी छोटी सी गद्दी पर बैठा है। इस टेबल पर खाने का सामान भी रखा है। पूरी दुनिया ने नोह की तस्वीरों को खूब पंसद किया है। इस तस्वीर में उसे शाही कपड़े पहनाए गए हैं। इंटरनेट पर लोगों ने नोह का नाम 'किंग एलिओट' रखा है।


नोह की आंटी लॉरेन ने ट्विटर पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि उनका भतीजा 100 दिनों का हो गया है। इस ट्वीट को अब तक 4.68 लाख लाइक मिल चुके हैं। जबकि 1,29 हजार रीट्वीट मिले हैं। इस ट्वीट पर हजारों कमेंट भी आए हैं।


कमेंट सेक्शन में लोगों ने नोह को शासक और राजा कहकर संबोधित किया है। देखिए लोगों द्वारा इस फोटो पर किए गए खास कमेंट-

 


 


 


 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next