फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्या होगा?: बढ़ते तनाव के बीच नेतन्याहू के सख्त संकेत, IDF को तेहरान पर हमले और तेज करने के दिए निर्देश

Mon, 02 Mar 2026 01:27 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत और ईरान की जवाबी मिसाइल वारदातों ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया। इसी बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेत्याहू ने अपनी सेना को ईरान पर लगातार हमले जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्रवाई और तेज करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में तनाव पहले ही चरम पर था, लेकिन अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमले और फिर ईरान की जवाबी कार्रवाई ने क्षेत्र में अशांति और तनाव को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। ऐसे में दोनों तरफ से जारी हमलों के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि उन्होंने इस्राइली सेना को ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं। नेतन्याहू ने यह एलान किर्या, रक्षा मुख्यालय की छत से किया, जहां वे रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज, आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर और मोसाद के डायरेक्टर डेविड बार्नेया के साथ बैठक कर चुके थे।

विज्ञापन


बता दें कि यह बयान उस दिन आया जब अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई। इसके बाद क्या था, बात इतनी बढ़ गई कि ईरान ने इसे बिना वजह और अवैध हमला बताते हुए इस्राइल और अन्य खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान-PAK सीमा पर बढ़ा तनाव: पाकिस्तान का बड़ा दावा, ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ में मारे गए 415 अफगान लड़ाके

नेतन्याहू ने दिया घातक संकेत

विज्ञापन

अपने एलान में आगे कहा कि उनकी सेनाएं अब तेहरान पर लगातार हमला कर रही हैं और आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और तेज होगी। उन्होंने कहा कि कल हमने अत्याचारी खामेनेई को खत्म किया। उनके साथ, कई वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि ईरान के मिसाइल हमलों में इस्राइल में कई नागरिकों की जान गई। साथ ही तेल अवीव में एक महिला मिसाइल हमले में मारी गई और बेत शेमेश में नौ लोग मारे गए। नेतन्याहू ने मारे जाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़ें:- West Asia Tensions: खामेनेई की गतिविधियों पर महीनों से नजर रख रहा था CIA; ईरान पर हमले से पहले की थी निगरानी
विज्ञापन


ईरान के खिलाफ कार्रवाई में इस्राइल की पूरी सेना- नेतन्याहू
नेतन्याहू ने बताया कि इस अभियान में इस्राइल की पूरी सेना लगी हुई है और अमेरिका ने भी उन्हें समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त ताकत उन्हें 40 साल से किए गए आतंक विरोधी प्रयास को पूरा करने का मौका देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमने जो वादा किया था, वही करेंगे- आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई और अपने भविष्य की सुरक्षा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें