फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के आईसीयू से नेपाल के सत्याग्रही डॉ. केसी ने लिखा अन्ना हजारे को पत्र

Tue, 05 Feb 2019 06:23 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. गोविंद केसी
विज्ञापन

नेपाल के सत्याग्रही डॉ. गोविंद केसी ने शिक्षण अस्पताल के आईसीयू से पत्र लिखकर भारतीय समाजसेवी अन्ना हजारे के सत्याग्रह की सफलता की कामना की है। उन्होंने कहा है कि आपके सत्याग्रह ने दुनिया भर में लाखों लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया है।

विज्ञापन


पेशे से अर्थोपेडिक सर्जन रहे डॉ. केसी ने अपने 16वें आमरण अनशन को पिछले शुक्रवार (पहली फरवरी) को 24वें दिन स्थगित किया था। जटिल स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे डॉ. केसी फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने लिखा है कि नेपाल में हम पिछले सात वर्षों से भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ लड़ रहे हैं। लगभग दो साल पहले 14वें सत्याग्रह के कारण नेपाल सरकार बुनियादी स्वास्थ्य पर अधिनियम लागू करने के सहमत हुई और अध्यादेश जारी किया।

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सत्ता में आने के बाद अधिनियम लाने में देर की जिसके कारण हमें 15वां सत्याग्रह शुरू करना पड़ा। आखिर में ओली सरकार ने विधेयक को जब संसद में पेश किया तो उसने एक्ट के प्रमुख एजेंडे को विकृत कर दिया। इसके बाद हमें 16वें सत्याग्रह के लिए मजबूर होना पड़ा। पत्र के अंत में डॉ. केसी ने लिखा है कि मैं, आपके सत्याग्रह की सफलता की कामना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें