फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Unrest: दो दिन बाद फिर खुला काठमांडू एयरपोर्ट, बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे, सेना ने जारी किए निर्देश

Wed, 10 Sep 2025 04:37 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

काठमांडू एयरपोर्ट को दो दिन बाद फिर से खोल दिया गया है। यह एयरपोर्ट हिंसक प्रदर्शनों के कारण बंद कर दिया गया था, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक फंस गए थे। अब स्थिति सामान्य होने के बाद हवाई संचालन बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (टीआईए) - फोटो : Tiairport.com.np
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में बड़े पैमाने पर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सैकड़ों विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। हिंसक प्रदर्शन के कारण दो दिनों तक बंद रहने के बाद त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (टीआईए) बुधवार को आधिकारिक तौर पर फिर से खोल दिया गया है। मंगलवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद जब प्रदर्शनकारियों ने हवाई अड्डे के परिसर में घुसने की कोशिश की, तो प्रशासन ने हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं आंशिक रूप से निलंबित कर दी थीं।
विज्ञापन


टीआईए नागरिक उड्डयन कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक सार्वजनिक सूचना के अनुसार, हवाई अड्डे की सुरक्षा समिति की बुधवार को हुई बैठक के बाद परिचालन फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया। 9 सितंबर से निलंबित सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को अब परिचालन की अनुमति दे दी गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइनों से उड़ान कार्यक्रम की जानकारी लें और टिकट व सामान की व्यवस्था की पुष्टि कर लें।

नेपाल सेना ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश और उसके बाद कर्फ्यू लगा दिया है। हवाई अड्डे के बंद होने से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानें प्रभावित हुई हैं। जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। एयरलाइनों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन कंपनियों के संपर्क में रहें।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन नेपाल ने मांगी मदद
नेपाल सेना ने एक बयान में कहा है कि मौजूदा कठिन परिस्थितियों के कारण फंसे विदेशी नागरिक अपने बचाव या किसी अन्य मदद के लिए नजदीकी सुरक्षा चौकी या सुरक्षाकर्मियों से संपर्क करें। इसने होटलों, पर्यटन उद्यमियों और संबंधित एजेंसियों से भी जरूरतमंद विदेशी नागरिकों को जरूरी मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया है।

होटल एसोसिएशन नेपाल (एचएएन) ने बुधवार को सभी हितधारकों से पर्यटकों की आवाजाही के लिए एक पर्यटक-अनुकूल माहौल बनाने में मदद करने का आग्रह किया। एचएएन ने एक बयान में कहा, चूँकि देश एक कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है और हवाई अड्डा बंद है, इसलिए फंसे हुए पर्यटकों का प्रबंधन करना जरूरी है।

पर्यटकों के लिए जारी किया हॉटलाइन संपर्क नंबर
एचएएन ने कहा कि वह पर्यटकों के आवश्यक प्रबंधन और सुविधा के लिए नेपाल पर्यटन बोर्ड और नेपाल सेना के साथ समन्वय कर रहा है। उसने फंसे हुए पर्यटकों के आवास की सुविधा के लिए एक हॉटलाइन संपर्क नंबर 9851031495 भी जारी किया है।

मंगलवार रात प्रदर्शनकारियों द्वारा हवाई अड्डे में घुसने की कोशिश के बाद नेपाल सेना ने हवाई अड्डे को अपने कब्जे में ले लिया था। एयर इंडिया नई दिल्ली और काठमांडू के बीच प्रतिदिन छह उड़ानें संचालित करती है, लेकिन मंगलवार को उसने चार उड़ानें रद्द कर दीं। इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने भी दिल्ली से काठमांडू के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दीं। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, 10 सितंबर को काठमांडू आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं क्योंकि हवाई अड्डा अभी भी बंद है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और आगे की जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें