फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'रनवे से उड़ान भरते ही टेढ़ा हुआ विमान, फिर...'; दिल दहलाने वाली घटना का कथित वीडियो आया सामने

Wed, 24 Jul 2024 03:28 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

सौर्य एयरलाइंस का विमान काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ। हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें विमान को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान हादसा - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में एक बार फिर बड़ा विमान हादसा हुआ। आज सुबह 11 बजे राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकऑफ के दौरान सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पलभर में विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया और धूं-धूंकर जलकर राख हो गया। हालांकि, इस वीडियो की अमर उजाला कोई पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


विमान की मरम्मत के लिए जा रहे थे पोखरा
काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान सौर्य एयरलाइन कंपनी का विमान रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पोखरा जाने वाले विमान में चालक दल के दो सदस्य और 17 तकनीशियन सवार थे। ये लोग एक अन्य विमान की मरम्मत के लिए पोखरा जा रहे थे। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसमें सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई। 
 

आसमान में छा गया धुएं का गुबार
स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और धुएं का भारी गुबार आसमान में छा गया। दुर्घटना के कारण विमान में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की एक टीम तैनात की गई है। दमकलकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की एक टीम स्थिति पर काबू पाने के लिए काम कर रही है। हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें विमान को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता तेज बहादुर पौडयाल ने कहा, 'केवल कैप्टन को जिंदा बचाया जा सका। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

आग बुझाने की कोशिश करते दिखे दमकलकर्मी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं और आसमान में काला धुआं उठता दिख रहा है। इतना ही नहीं, भीषण हादसे के एक वीडियो में पूरी दुर्घटना देखी जा सकती है। इसमें विमान को रनवे से थोड़ा ऊपर उड़ते और दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले झुकते हुए देखा जा सकता है।  
विज्ञापन

 

इतना ही नहीं, हरे-भरे खेतों में बिखरे विमान के जले हुए अवशेषों के बीच बचावकर्मियों को दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें