फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में फोटो खींचना या वीडियो बनाना प्रतिबंधित, पकड़े जाने पर दो हजार का जुर्माना

Sat, 16 Sep 2023 03:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

हिंदू त्योहार तीज से ठीक पहले नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर को लेकर सख्त निर्देश जारी हुए हैं। जिसके तहत मंदिर परिसर में फोटो व वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि ऐसा करते हुए पाए गए, तो आर्थिक दण्ड भी भुगतना होगा।
 
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य परिसर के भीतर फोटो खींचने या वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर के अधिकारी ने कहा, यदि कोई भी इसका उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो 2000 रुपये का जुर्माना भरना होगा। यहां तक कि उन्हें साइबर अपराध कानूनों के तहत कार्रवाई भी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन


कहां स्थित हैं पशुपतिनाथ मंदिर?
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। भगवान पशुपति को समर्पित यह मंदिर बागमती नदी के तट पर स्थित हैं। भारत और दुनिया भर से हजारों श्रद्धालु यहां प्रतिदिन भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। 

पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट (पीएडीटी) ने लगाया प्रतिबंध
ट्रस्ट ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के अंदर फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर कड़े निर्देश दिए हैं। निर्देशों का उल्लंघन करने पर आर्थिक दण्ड के साथ-साथ साइबर अपराध कानूनों के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है। ये सभी निर्देश शुक्रवार को ट्रस्ट द्वारा जारी किए गए।
विज्ञापन


पीएडीटी प्रवक्ता रेवती रमन अधिकारी ने कहा, कुछ युवक, युवतियां मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को दरकिनार करके परिसर में फोटो खींचकर और वीडियो  बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। पशुपति के शिवलिंग के टिकटॉक वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट किए जाते हैं, जो नियम के खिलाफ है। जिसके बाद हमने सभी के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

सोशल मीडिया में किया शेयर, तो खैर नहीं
अधिकारी के मुताबिक जो लोग सोशल मीडिया पर मंदिर परिसर से संबंधित कोई भी वीडियो या फोटो पोस्ट करते हैं, तो पहली बार उन्हें पोस्ट हटाने के लिए कहा जायेगा। यदि वे फिर भी नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ साइबर अपराध के तहत कार्रवाई की जायेगी। साथ ही, उनके कैमरे या  मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें