फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: जनगणना के बहाने फिर भारतीय इलाकों पर जताया दावा, लिपुलेख समेत अन्य क्षेत्रों में संपर्क की कोशिश

Fri, 12 Nov 2021 06:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काठमांडो।
विज्ञापन
भारत-नेपाल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

नेपाल जनगणना के बहाने कुछ भारतीय इलाकों पर अपना दावा फिर जताने की कोशिश में है। नेपाल में बृहस्पतिवार को 12वीं राष्ट्रीय जनगणना शुरू हो गई। इस मौके पर नेपाल के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (सीबीएस) ने कहा, वह अपने दावे वाले लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा में जनगणना के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


नेपाल की कैबिनेट ने पिछले वर्ष मई में भारतीय इलाकों लिपुलेख, कालापानी व लिंपियाधुरा को अपनी सीमा में दिखाते हुए नया राजनीतिक नक्शा जारी किया था। भारत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। साथ ही काठमांडो को आगाह किया था कि क्षेत्रीय दावों का ऐसा कृत्रिम विस्तार स्वीकार नहीं होगा।

सीबीएस के महानिदेशक, नबीन लाल श्रेष्ठ ने कहा कि हम इन तीन क्षेत्रों में जनगणना करने के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से भारतीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। सीबीएस के सूचना अधिकारी तीर्थ चौलागाई ने कहा, क्षेत्र के पांच गांवों में 700 से 800 की आबादी  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें