फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauritius: मॉरीशस के संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी की जीत, पीएम मोदी ने नवीन रामगुलाम को दी बधाई

Mon, 11 Nov 2024 08:51 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पीएम मोदी ने एक्स पर नवीन रामगुलाम को बधाई देते हुए लिखा कि मैंने मॉरीशस का नेतृत्व करने में उनकी सफलता की कामना की और भारत आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
मॉरीशस के नए प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉरीशस में हुए संसदीय चुनावों में डॉ. नवीन रामगुलाम की लेबर पार्टी ने जीत हासिल की है। रविवार को मॉरीशस में संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में लेबर पार्टी की जीत पर डॉ. नवीन रामगुलाम को बधाई दी है।
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि अपने मित्र डॉ. नवीन रामगुलाम से गर्मजोशी से बातचीत की और उन्हें ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी। मैंने मॉरीशस का नेतृत्व करने में उनकी सफलता की कामना की और भारत आने का निमंत्रण दिया। हमारी विशेष और अनूठी साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

वहीं मॉरीशस में रविवार को 1968 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद 12वें संसदीय चुनाव को लेकर मतदान हुआ था। संसद की 62 सीटों के लिए 68 पार्टियों और पांच राजनीतिक गठबंधनों की सूची में से विधायक चुनने के लिए मतदान हुआ। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संसदीय चुनावों में नवीन रामगुलाम की लेबर पार्टी को बहुमत मिला है। 77 वर्षीय नवीन रामगुलाम के पिता शिवसागर रामगुलाम मॉरीशस के पहले मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे हैं। इसके साथ ही नवीन रामगुलाम 1995 से 2000 और 2005 से 2014 तक मॉरीशस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 

निवर्तमान पीएम प्रविंद जुगनाथ बोले- देश को शुभकामनाएं
चुनाव के फैसले को लेकर मॉरीशस के निवर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने कहा कि मैं देश और लोगों के लिए जो भी कर सकता था, मैंने पूरे समर्पण के साथ करने की कोशिश की है। लोगों ने दूसरी दल को चुनने का फैसला किया है। मैं देश को शुभकामनाएं देता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें