फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: मंगल पर दूसरी उड़ान में पहले से ज्यादा ऊंचा और दूर तक उड़ा नासा का हेलिकॉप्टर

Fri, 23 Apr 2021 03:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, केप कानावेरल

सार

  • जेपीएल के मुताबिक, इंजेन्यूटी इस उड़ान में करीब 16 फुट की ऊंचाई तक पहुंचा और बराबर में करीब 2 मीटर तक दूरी तय की
विज्ञापन
Ingenuity Mars Helicopter - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के छोटे से मार्स हेलिकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर अपनी दूसरी उड़ान में पहले से ज्यादा ऊंचाई पर और लंबी दूरी तक उड़ान भरी। कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (जेपीएल) ने बताया कि महज 1.8 किलोग्राम वजन के हेलिकॉप्टर इंजेन्यूटी ने बृहस्पतिवार को पहले से ज्यादा लंबी और ऊंची उड़ान भरी।

विज्ञापन


जेपीएल के मुताबिक, इंजेन्यूटी इस उड़ान में करीब 16 फुट की ऊंचाई तक पहुंचा और बराबर में करीब 2 मीटर तक दूरी तय की। यह उड़ान लगभग 52 सेकंड की रही, जो सोमवार को इंजेन्यूटी की पहली उड़ान से करीब 13 सेकंड ज्यादा थी। फ्लाइट कंट्रोलरों को बृहस्पतिवार की उड़ान के डाटा पाने के लिए करीब चार घंटे लंबा इंतजार करना पड़ा।

हेलिकॉप्टर ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो वापस भेजा है, जिसमें लाल ग्रह के धूल और पत्थरों से भरे मैदान में उसकी परछाई दिखाई दे रही है। जेपीएल ने कहा, नासा ने अगले एक से डेढ़ सप्ताह के अंदर इंजेन्यूटी की तीन और टेस्ट उड़ान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


हर उड़ान में उसे ज्यादा ऊंचाई तक लेकर जाने की योजना है। इसके लिए रोवर टीम को 8.5 करोड़ डॉलर के इस टेक डेमो के लिए करीब एक महीने का समय दिया गया था, जिसकी शुरुआत 3 अप्रैल को इंजेन्यूटी के मार्स रोवर प्रिजर्वेंस से अलग होने के साथ हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें