फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा: नए साल पर गिरे उल्का में थी 30 टन टीएनटी ऊर्जा, गति के अनुमान से उसके आकार की सही जानकारी मिलेगी

Wed, 05 Jan 2022 12:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पिट्सबर्ग।

सार

नासा ने कहा कि यदि बादल नहीं होते, तो इसे दिन में आसमान में आसानी से देखा जा सकता था। यह संभवत: पूर्णिमा के चांद से करीब 100 गुणा अधिक प्रकाशमान था।
विज्ञापन
उल्का पिंड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के मौके पर अमेरिका के पिट्सबर्ग में धरती को हिला देने वाले उल्का में अनुमानित रूप से 30 टन (27,216 किलोग्राम) टीएनटी के बराबर ऊर्जा थी, जिसका यहां धमाका हुआ था। नासा की ‘मीटीअर वॉच’ सोशल मीडिया साइट ने बताया कि लगभग 45,000 मील प्रति घंटे (72,420 किलोमीटर प्रति घंटे) पर उल्का की गति का उचित अनुमान लगाने से उसके आकार की सही जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


नासा ने कहा कि यदि बादल नहीं होते, तो इसे दिन में आसमान में आसानी से देखा जा सकता था। यह संभवत: पूर्णिमा के चांद से करीब 100 गुणा अधिक प्रकाशमान था। एक निकटवर्ती इन्फ्रासाउंड स्टेशन ने उल्का से विस्फोट की लहर दर्ज की, जिससे मापन संबंधी अनुमान लगाया गया।

राष्ट्रीय मौसम सेवा में कार्यरत मौसम वैज्ञानिक शैनन हेफरन ने बताया कि वेस्ट वर्जीनिया की हार्डी काउंटी में 17 सितंबर को इसी प्रकार की घटना हुई थी। साउथ हिल्स और अन्य क्षेत्रों के निवासियों ने विस्फोट की आवाज सुनने और घरों के हिलने की सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें