फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक : अमेरिकी सैन्यबेस जा रहे दो ड्रोनों का हमला विफल, पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले

Wed, 05 Jan 2022 12:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बगदाद

सार

अधिकारी ने बताया कि विस्फोटकों से लैस फिक्स्ड विंग ड्रोन ऐन अल-असद एयरबेस पर रक्षात्मक क्षमताओं के चलते नष्ट किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका नीत गठबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी अनबर प्रांत में अमेरिकी सैनिकों के आवास वाले इराकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर विस्फोटकों से भरे दो ड्रोन मंगलवार को नष्ट कर दिए गए। इससे पहले सोमवार को इराक के बगदाद में हथियारों से लैस दो ड्रोन नष्ट किए गए थे। 

विज्ञापन


मंगलवार को हुआ यह हमला 2020 के अमेरिकी हवाई हमले की बरसी से मेल खाता दूसरा ऐसा प्रयास था। ऐसे ही हमले में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी मारे गए थे। ये ड्रोन बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सलाहकारों के आवास की तरफ जा रहे थे।

अधिकारी के अनुसार, विस्फोटकों से लैस फिक्स्ड विंग ड्रोन ऐन अल-असद एयरबेस पर रक्षात्मक क्षमताओं के चलते नष्ट किए गए। सोमवार के हमले में सी-रैम रक्षा प्रणाली द्वारा ड्रोन को मार गिराया गया था जो इराक में अमेरिकी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें