पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
मोदी ने इन अमूल्य वस्तुओं के लौटाए जाने पर अमेरिका का आभार जताया।
धातु, पत्थर, टेराकोटा से निर्मित : कांसे की प्रतिमाओं में लक्ष्मी, नारायण, बुद्ध, विष्णु, शिव-पार्वती और 24 जैन तीर्थंकर प्रमुख हैं। कंकलामूर्ति, ब्रह्मी व नंदीकेस जैसे देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी हैं। हिंदू धर्म के चित्रांकनों में त्रि-शीश ब्रह्मा, रथ पर सवार सूर्य, विष्णु और उनके सहचारी, दक्षिणमूर्ति के रूप में शिव, नृत्यशील गणेश प्रमुख हैं। बौद्ध चित्रांकनों में बुद्ध, बोधिसत्व, मंजूश्री, तारा और जैन चित्रांकनों में जैन तीर्थंकर, पदमासन तीर्थंकर, जैन चौबीसी शामिल हैं। सामभंग, ढोल वादन करती महिला मानवाकृतियां भी हैं।