पार्लियामेंट हाउस स्पीकर अजहर अजीजन हारुन ने कहा कि नजीब को राजा से माफी के लिए 14 दिन के भीतर आवेदन करना होगा, अन्यथा वह संसदीय सीट से हाथ धो बैठेंगे।
मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक (69) को भ्रष्टाचार के मामले में 12 साल के लिए जेल भेजने के अगले दिन उनके करीब 300 समर्थक काले कपड़े पहनकर राष्ट्रीय महल के बाहर पहुंचे और रैली की। उन्होंने नजीब को माफी देने की मांग लेकर राजा के लिए ऑनलाइन याचिका भी शुरू की है।
विज्ञापन
सत्ता से बाहर होने के चार साल बाद सरकारी धन के दुरुपयोग में नजीब को जेल भेजने को इंसाफ करार देते हुए काफी नागरिक भले जश्न मना रहे हों, लेकिन समर्थक जेल जाने से पहले के उनके शब्दों को दोहरा रहे हैं।
उनका कहना है कि उनके खिलाफ मुकदमा ठीक तरह नहीं चलाया गया और सर्वोच्च अदालत ने पूर्वाग्रह रखा। उनके वकीलों को तैयारी के लिए समय तक नहीं दिया गया। महल के बाहर उनके प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने निगरानी रखी। बाद में प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों के माफी दिलाने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इधर, पार्लियामेंट हाउस स्पीकर अजहर अजीजन हारुन ने कहा कि नजीब को राजा से माफी के लिए 14 दिन के भीतर आवेदन करना होगा, अन्यथा वह संसदीय सीट से हाथ धो बैठेंगे।
जेल में नहीं दी गईं विशेष सुविधाएं
नजीब का नया ठिकाना कजांग जेल भले उनके आलीशान घर से महज एक घंटे की दूरी पर है, लेकिन यहां और वहां के उनके हालात में जमीन-आसमान का अंतर है। लग्जरी जीवन-शैली के आदी नजीब को जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वैश्विक नेताओं के गोल्फ साथी रह चुके नजीब को अब जेल में कातिलों के साथ रहना पड़ रहा है। इनमें एक अजीलाह हैदरी उनका सुरक्षाकर्मी रह चुका है। उसे 2006 में मंगोलिया की मॉडल अल्तंतिया शारिबुउ की हत्या के आरोप में यहां लाया गया है। उसे मौत की सजा मिली है।