यहां के लोगों का कहना है कि पुल के बीच का हिस्सा चोरी हो गया है। जिसके बाद से पुलिस ने गायब हुए पुल की तलाश शुरू कर दी है। रूस के मरमंस्क में हुई इस घटना के बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। कहा जा रहा है कि ये पुल 16 मई को टूट गया था, जिसके बाद से यहां लोगों ने आना-जाना बंद कर दिया।
क्या कह रहे हैं लोग
गायब पुल की तस्वीर 26 मई को सामने आई। कुछ लोगों का कहना है कि पुल टूटने के बाद उसका हिस्सा बह गया है। वहीं किसी का कहना है कि पुल चोरी हो गया है। क्योंकि पानी का बहाव इतना तेज नहीं है, जिससे पुल बह गया हो। मेटल चुराने वालों ने पहले पुल को पानी में गिराया और फिर धीरे-धीरे उसे गायब कर दिया।
पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच में पुल के चोरी होने के दावे को खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जिसने पुल बनवाया है उसने ही इसे हटवाया भी होगा। फिलहाल पुलिस अभी भी जांच कर रही है।