यान निर्धारित समय के अनुसार, चीन के उत्तर-पश्चिम में जिउक्वान लॉन्च सेंटर में बिना चालक दल के वापस आ गया। मीडिया रिपोर्ट में अंतरिक्ष यान को लेकर और कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है।
चीन का एक रहस्यमयी अंतरिक्ष यान 276 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहने के बाद सोमवार को धरती पर लौटा। चीन की सरकारी मीडिया ने इसे एक ऐतिहासिक मिशन बताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश ने दोबारा इस्तेमाल की जा सकने वाली अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
यान निर्धारित समय के अनुसार, चीन के उत्तर-पश्चिम में जिउक्वान लॉन्च सेंटर में बिना चालक दल के वापस आ गया। मीडिया रिपोर्ट में अंतरिक्ष यान को लेकर और कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है। बता दें कि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि किन तकनीकों का परीक्षण किया गया। यह कितनी ऊंचाई तक पहुंचा और अगस्त, 2022 की शुरुआत में लॉन्च के बाद से कहां-कहां पहुंचा। यान की तस्वीरें भी जारी नहीं की गई हैं।
यूक्रेन ने कीव में 35 ड्रोन गिराए 4 मौतें, रूस में विजय दिवस आज
कीव पर हवाई हमलों के लिए रूसी सेना के ईरान निर्मित 35 ड्रोन यूक्रेनी सेना ने मार गिराए हैं। लेकिन रूसी हमलों में 4 की मौत हो गई। इस बीच, द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी की हार के प्रतीक रूप में रूस में मनाया जाने वाला विजय दिवस 9 मई को होगा। हालाकि 21 शहरों में सुरक्षा चिंता के कारण पहली बार सैन्य परेड रद्द की गई है। अब यह परेड रूस के सबसे बड़े शहरों, मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में होगी।
विज्ञापन
सीरिया में आईएस महिलाओं को भारतवंशी ने भेजी रकम, आरोप
अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में 33 वर्षीय एक भारतीय-अमेरिकी मोहम्मद अजहरुद्दीन ‘छीपा’ पर आतंकी संगठन ‘आईएस’ की महिलाओं को सीरियाई शरणार्थी शिविर से बाहर निकालने के लिए हजारों डॉलर भेजने का आरोप लगाया गया है। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार के मुताबिक, महिलाएं सीरिया में अल-होल शरणार्थी शिविर में रह रही थीं। बताया गया कि छीपा ने धन जुटाने के वास्ते सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया तथा हिंसक जिहाद के लिए ऑनलाइन समर्थन दिया।