अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में सबसे बड़े सिख गुरुद्वारे के परिसर पर आग लगने से अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के बाद प्रोपेन टैंकों में विस्फोट हो गया और आग की लपटों से एक कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
सैक्रामेंटो क्षेत्र में गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में सोमवार को हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे आपातकालीन दल को बुलाया गया। मेट्रो फायर बटालियन के प्रमुख पार्कर विल्बर्न ने कहा कि लोगों को बाहर निकाला गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना में कम से कम दो वाहन जल गये।
विल्बर्न ने कहा कि आग लगने कम से कम छह बड़े प्रोपेन टैंक जल गए, जिससे भयानक विस्फोट हुआ।