सीरियाई सरकार और उसके सहयोगी देश विद्रेहियों के आखिरी ठिकाने पर हवाई हमले कर रहे हैं। जिसमें बीते दस दिनों में सौ से अधिक नागरिकों की मौत हो गई है। ये बात संयुक्त राष्ट्र संघ ने कही है। जिसमें कहा गया है कि तीन महीने चले अभियान के बाद चार लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।
सीरिया में बीते आठ सालों से गृह युद्ध जारी है। इदलिब शहर के अलावा उत्तरी हमा और पश्चिमी अलेप्पो विद्रोहियों का आखिरी गढ़ बना हुआ है। सीरिया और तुर्की के बीच हुए समझौते से 27 लाख लोगों को हवाई हमलों से मुक्ति मिली थी। लेकिन बीते 29 अप्रैल से हिंसा भड़कने के बाद से सीरिया में 350 आम लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं रूस समर्थित सीरियाई सरकार का कहना है कि हमलों की संख्या बढ़ने की वजह अल-कायदा से जुड़े जिहादियों की ओर से शांति समझौतों का उल्लंघन किया जाना है। रूस ने भी पिछले हफ्ते आई उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें रूसी हवाई हमलों में 31 लोगों के मारे जाने की खबरें शामिल थीं।