फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजरबैजान के पास डूबा ईरान का कार्गो जहाज, क्रू में मौजूद दो भारतीयों को बचाया गया

Sat, 27 Jul 2019 11:44 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

ईरान का कार्गो जहाज "शाबाहांग" शुक्रवार को बाकू स्थित लांकरन बंदरगाह पर डूब गया। इस जहाज के क्रू सदस्यों में सात ईरानी और दो भारतीय शामिल थे। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस बात की जानकारी ईरान पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन के डिप्टी हेड ने दी है। 

विज्ञापन


ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक क्रू के सदस्यों ने अजरबैजान स्टेट मराइन अकैडमी से मदद मांगी थी। जिसके बाद उसने दो हेलीकॉप्टर और एक पेट्रोलिंग जहाज को घटनास्थल पर भेजा। इनके जरिए बचाव अभियान चला और सभी तो बचा लिया गया। हालांकि नौ क्रू के सदस्य बच गए लेकिन जहाज पानी में डूब गया।

ईरानी अधिकारी जालिल इस्लामी का कहना है कि घटना समुद्र में पानी के रिसने के कारण हुई है। इस जहाज में टाइल्स थीं। जिन्हें ईरान के अंजली बंदरगाह से रूस के मखचकला ले जाया जा रहा था। वहीं अजेरी अधिकारियों का कहना है कि ये घटना लांकरन बंदरगाह के पास हुई है। इस्लामी ने आगे कहा कि जहाज अजरबैजान के अस्तारा बंदरगाह से लगभग 37 किलोमीटर दूर पानी में डूब गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें