फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cape Verde: पश्चिम अफ्रीकी देश केप वर्डे के तट के पास प्रवासियों की नौका डूबी, 60 लोगों की मौत

Thu, 17 Aug 2023 02:28 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप वर्डे

सार

पुलिस ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नौका को सोमवार को केप वर्डे द्वीप से लगभग 150 समुद्री मील (277 किलोमीटर) दूर अटलांटिक महासागर में देखा गया था। स्पेन की मछली पकड़ने वाले जहाज ने इसे देखा, इसके बाद उसने केप वर्डे अधिकारियों को सतर्क किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम अफ्रीका के देश केप वर्डे द्वीप समूह के तट के पास सेनेगल से आए प्रवासियों की नौका समुद्र में डूबने से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईओएम की प्रवक्ता सफा मसेहली ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में 63 लोगों की मौत होने की आशंका है, जबकि 38 लोगों को बचा लिया गया। इनमें चार बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नौका को सोमवार को केप वर्डे द्वीप से लगभग 150 समुद्री मील (277 किलोमीटर) दूर अटलांटिक महासागर में देखा गया था। स्पेन की मछली पकड़ने वाले जहाज ने इसे देखा, इसके बाद उसने केप वर्डे अधिकारियों को इसकी जानकारी साझा कर उन्हें सतर्क किया।

केप वर्डे द्वीप यूरोपीय संघ के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले स्पेनिश कैनरी द्वीप समूह के तट से लगभग 600 किलोमीटर (350 मील) दूर स्थित है। आईओएम की प्रवक्ता मसेहली ने बताया कि आपात सेवाओं ने सात लोगों के शव बरामद किए हैं, जबकि 56 लोग लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर, जब किसी नौका के हादसे का शिकार होने के बाद लोगों के लापता होने की सूचना मिलती है, तो उन्हें मृत मान लिया जाता है।
विज्ञापन


नौका पर 101 लोग थे सवार
सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने सुरक्षित बचाए गए लोगों के हवाला से बताया कि नौका 10 जुलाई को सेनेगल के फासे बोये से रवाना हुई थी, जिस पर 101 लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें